Jeremiah 5:15 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
yahova kee yah vanee haai, he israaael ke gharane, dek, maain tumhare viruddh door se aeesee jaati ko chaddha launga jo samath aur praacheen haai, usakee bhasha tum n samajhoge, aur n yah janoge ki ve log kya kah rahe haain.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इस्राएल के परिवार, यह सन्देश यहोवा का है, “तुम पर आक्रमण के लिये मैं एक राष्ट्र को बहुत दूर से जल्दी ही लाऊँगा। यह एक पुराना राष्ट्र है। यह एक प्राचीन राष्ट्र है। उस राष्ट्र के लोग वह भाषा बोलते हैं जिसे तुम नहीं समझते। तुम नहीं समझ सकते कि वे क्या कहते हैं
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रभु यों कहता है: ‘ओ इस्राएल के वंशजो, मैं दूर देश से एक कौम को बुला रहा हूं; वह तुझ पर आक्रमण करेगी। यह शक्‍तिशाली कौम है। यह प्राचीन कौम है। इस कौम की भाषा तुम नहीं जानते, और न तुम उनकी बातचीत को समझ सकते हो।
Hindi Bible HHBD
यहोवा की यह वाणी है, हे इस्राएल के घराने, देख, मैं तुम्हारे विरूद्ध दूर से ऐसी जाति को चढ़ा लाऊंगा जो सामथ और प्राचीन है, उसकी भाषा तुम न समझोगे, और न यह जानोगे कि वे लोग क्या कह रहे हैं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यहोवा की यह वाणी है, हे इस्राएल के घराने, देख, मैं तुम्हारे विरुद्ध दूर से ऐसी जाति को चढ़ा लाऊँगा जो सामर्थी और प्राचीन है, उसकी भाषा तुम न समझोगे, और न यह जानोगे कि वे लोग क्या कह रहे हैं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इस्राएल वंश यह देखना,” यह याहवेह की वाणी है, “मैं दूर से तुम्हारे विरुद्ध आक्रमण करने के लिए एक राष्ट्र को लेकर आऊंगा— यह सशक्त, स्थिर तथा प्राचीन राष्ट्र है, उस देश की भाषा से तुम अपरिचित हो, उनकी बात को समझना तुम्हारे लिए संभव नहीं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यहोवा की यह वाणी है, हे इस्राएल के घराने, देख, मैं तुम्हारे विरुद्ध दूर से ऐसी जाति को चढ़ा लाऊँगा जो सामर्थी और प्राचीन है, उसकी भाषा तुम न समझोगे, और न यह जानोगे कि वे लोग क्या कह रहे हैं।