Jeremiah 5:4 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
fir maain ne socha, ye log to kadgal aur abodha hee haain kyonaki ye yahova ka marga aur apane parameshvar ka niyam naheen janate.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु मैं (यिर्मयाह) ने अपने से कहा, “वे केवल गरीब लोग ही है जो उतने मूर्ख हैं। ये वही लोग हैं जो यहोवा के मार्ग को नहीं सीख सके! गरीब लोग अपने परमेश्वर की शिक्षा को नहीं जानते।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैंने सोचा, ‘यरूशलेम के ये लोग गरीब हैं। उन्हें समझ नहीं है। वे न प्रभु का मार्ग जानते हैं, और न अपने परमेश्वर के न्याय-सिद्धान्त।
Hindi Bible HHBD
फिर मैं ने सोचा, ये लोग तो कड़गाल और अबोध ही हैं; क्योंकि ये यहोवा का मार्ग और अपने परमेश्वर का नियम नहीं जानते।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर मैं ने सोचा, “ये लोग तो कंगाल और अबोध ही हैं; क्योंकि ये यहोवा का मार्ग और अपने परमेश्वर का नियम नहीं जानते।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब मैंने विचार किया, “वे तो मात्र निर्धन हैं; वे निर्बुद्धि हैं, क्योंकि उन्हें याहवेह की नीतियों का ज्ञान ही नहीं है, अथवा अपने परमेश्वर के नियम वे जानते नहीं हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर मैंने सोचा, “ये लोग तो कंगाल और मूर्ख ही हैं #; क्योंकि ये यहोवा का मार्ग और अपने परमेश्वर का नियम नहीं जानते।