Jeremiah 50:12 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tumharee mata atyant lajjait hogee aur tumharee jananee ka munh kala hoga. kyonaki vah sab jatiyon men neech hogee, vah jangal aur maru aur nirjal desh ho jaaegee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अब तुम्हारी माँ बहुत लज्जित होगी तुम्हें जन्म देने वाली माँ को ग्लानि होगी बाबुल सभी राष्ट्रों की तुलना में सबसे कम महत्व का होगा। वह एक सूनी मरुभूमि होगी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
किन्‍तु, स्‍मरण रखो, तुम्‍हारी मातृ-भूमि की इज्‍जत लूटी जाएगी; तुम्‍हारी जननी का अनादर होगा। जो सब राष्‍ट्रों में प्रथम थी, वह अब अंतिम होगी। तुम्‍हारी मातृ-भूमि उजाड़, निर्जन और मरुस्‍थल बन जाएगी।
Hindi Bible HHBD
तुम्हारी माता अत्यन्त लज्जित होगी और तुम्हारी जननी का मुंह काला होगा। क्योंकि वह सब जातियों में नीच होगी, वह जंगल और मरू और निर्जल देश हो जाएगी।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तुम्हारी माता अत्यन्त लज्जित होगी और तुम्हारी जननी का मुँह काला होगा। क्योंकि वह सब जातियों में नीच होगी, वह जंगल और मरु और निर्जल देश हो जाएगी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तुम्हारी माता अत्यंत लज्जित होगी; तुम्हारी जननी निन्दित हो जाएगी. तुम देखना कि वह राष्ट्रों में नीच हो जाएगी एक निर्जन क्षेत्र— एक शुष्क भूखण्ड, एक मरुभूमि.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तुम्हारी माता अत्यन्त लज्जित होगी और तुम्हारी जननी का मुँह काला होगा। क्योंकि वह सब जातियों में नीच होगी, वह जंगल और मरु और निर्जल देश हो जाएगी।