Jeremiah 50:13 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
yahova ke krodha ke kara, vah desh nirjan rahega, vah ujad hee ujad hoga jo koi babul ke pas se chalega vah chakit hoga, aur usake sab dukh dekhkar talee bajaaega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोवा अपना क्रोध प्रकट करेगा। अत: कोई व्यक्ति वहाँ नहीं रहेगा। बाबुल नगर पूरी तरह खाली होगा। बाबुल से गुजरने वाला हर एक व्यक्ति डरेगा। वे अपना सिर हिलाएंगे। जब वे देखेंगे कि यह किस बुरी तरह नष्ट हुआ है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रभु के क्रोध के कारण वह कभी आबाद नहीं होगी; किन्‍तु सदा उजाड़ पड़ी रहेगी। बेबीलोन से गुजरने वाला उसको देखकर भय से कांप उठेगा, वह उसके घावों को देखकर व्‍याकुल हो जाएगा।
Hindi Bible HHBD
यहोवा के क्रोध के कारण, वह देश निर्जन रहेगा, वह उजाड़ ही उजाड़ होगा; जो कोई बाबुल के पास से चलेगा वह चकित होगा, और उसके सब दु:ख देखकर ताली बजाएगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यहोवा के क्रोध के कारण, वह देश निर्जन रहेगा, वह उजाड़ ही उजाड़ होगा; जो कोई बेबीलोन के पास से चलेगा वह चकित होगा, और उसके सब दु:ख देखकर ताली बजाएगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
याहवेह की अप्रसन्‍नता के कारण वह निर्जन ही रहेगी, पूर्णतः निर्जन; हर एक, जो बाबेल के निकट से निकलेगा, भयभीत हो जाएगा; और उसके घावों को देखकर उपहास करेगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यहोवा के क्रोध के कारण, वह देश निर्जन रहेगा, वह उजाड़ ही उजाड़ होगा; जो कोई बाबेल के पास से चलेगा वह चकित होगा, और उसके सब दुःख देखकर ताली बजाएगा।