Jeremiah 50:14 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
he sab dhanudharariyo, babul ke charon or usake virud panti bandhae us par teer chalao, unhen mat rakh chhodo, kyonaki us ne yahova ke virud pap kiya haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“बाबुल के विरुद्ध युद्ध की तैयारी करो। सभी सैनिकों अपने धनुष से बाबुल पर बाण चलाओ। अपने बाणों को न बचाओ। बाबुल ने यहोवा के विरुद्ध पाप किया है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
ओ सब धनुषधारियो! बेबीलोन नगरी के चारों ओर उसके विरुद्ध पंिक्‍तबद्ध हो। उसको अपने तीरों का निशाना बनाओ, अपने तरकश के तीर खाली कर दो। क्‍योंकि उसने प्रभु के प्रति पाप किया है।
Hindi Bible HHBD
हे सब धनुर्धारियो, बाबुल के चारों ओर उसके विरूद्व पांति बान्धो; उस पर तीर चलाओ, उन्हें मत रख छोड़ो, क्योंकि उस ने यहोवा के विरूद्व पाप किया है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
हे सब धनुर्धारियो, बेबीलोन के चारों ओर उसके विरुद्ध पाँति बाँधो; उस पर तीर चलाओ, उन्हें मत रख छोड़ो, क्योंकि उसने यहोवा के विरुद्ध पाप किया है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“हर एक ओर से बाबेल के विरुद्ध मोर्चा बांधो, तुम सभी धनुर्धारियों. उस पर प्रहार करो कोई भी तुम्हारे बाणों से बचने न पाए, क्योंकि याहवेह की दृष्टि में बाबेल पापिष्ठ है!
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
हे सब धनुर्धारियो, बाबेल के चारों ओर उसके विरुद्ध पाँति बाँधो; उस पर तीर चलाओ, उन्हें मत रख छोड़ो, क्योंकि उसने यहोवा के विरुद्ध पाप किया है।