Jeremiah 50:15 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
charon or se us par lalakaro, us ne har manee usake kott giraae gaa, usakee shaharapanah ddhai gai. kyayonki yahova us se apana badala lene par haai so tum bhee us se apana apana badala lo, jaaisa us ne kiya haai, vaaisa hee tum bhee us se karo.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
बाबुल के चारों ओर के सैनिकों, युद्ध का उद्घोष करो। अब बाबुल ने आत्म समर्पण कर दिया है। उसकी दीवारों और गुम्बदों को गिरा दिया गया है। यहोवा उन लोगों को वह दण्ड दे रहा है जो उन्हें मिलना चाहिये। राष्ट्रों तुम बाबुल को वह दण्ड दो जो उसे मिलना चाहिये। उसके साथ वह करो जो उसने अन्य राष्ट्रों के साथ किया है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
चारों ओर से उसको ललकारो। देखो, वह समर्पण कर रही है। उसकी प्राचीरें गिर गईं, उसकी दीवारें ढह गईं। क्‍योंकि प्रभु उससे प्रतिशोध ले रहा है; तुम भी उससे बदला लो; जैसा उसने तुम्‍हारे साथ किया था, वैसा ही तुम उसके साथ करो।
Hindi Bible HHBD
चारों ओर से उस पर ललकारो, उस ने हार मानी; उसके कोट गिराए गए, उसकी शहरपनाह ढाई गई। क्ययोंकि यहोवा उस से अपना बदला लेने पर है; सो तुम भी उस से अपना अपना बदला लो, जैसा उस ने किया है, वैसा ही तुम भी उस से करो।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
चारों ओर से उस पर ललकारो, उसने हार मानी; उसके कोट गिराए गए, उसकी शहरपनाह ढाई गई। क्योंकि यहोवा उससे अपना बदला लेने पर है; इसलिये तुम भी उससे अपना अपना बदला लो, जैसा उसने किया है, वैसा ही तुम भी उस से करो।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
चारों ओर से उसके विरुद्ध आवाज की जाए! उसने समर्पण कर दिया है, उसके स्तंभ पृथ्वीशायी हो चुके हैं, उसकी शहरपनाहें भंग की गई हैं. यह याहवेह का निरा बदला है; तुम भी उससे बदला लो, उसने जैसा जैसा अन्यों के साथ किया है; तुम भी उसके साथ वैसा ही करो.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
चारों ओर से उस पर ललकारो, उसने हार मानी; उसके कोट गिराए गए, उसकी शहरपनाह ढाई गई। क्योंकि यहोवा उससे अपना बदला लेने पर है; इसलिए तुम भी उससे अपना-अपना बदला लो, जैसा उसने किया है, वैसा ही तुम भी उससे करो।