Jeremiah 50:16 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
babul men se bonevale aur kattnevale donon ko nash karo, ve dukhdai talavar ke dr ke mare apane apane logon ko or fire, aur apane apane desh kee bhag jaaen.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
बाबुल के लोगों को उनकी फसलें न उगाने दो। उन्हें फसलें न काटने दो। बाबुल के सैनिक ने अपने नगर में अनेकों बन्दी लाए थे। अब शत्रु के सैनिक आ गए हैं, अत: वे बन्दी अपने घर लौट रहे हैं। वे बन्दी अपने देशों को वापस भाग रहे हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
बेबीलोन देश के बीज बोने वाले को नष्ट कर दो। जो फसल के समय कटाई करता है, उसका संहार कर दो। अत्याचारी की तलवार से बचकर हर आदमी अपने जाति-भाइयों के पास लौटेगा, वह भागकर अपने ही देश को जाएगा।
Hindi Bible HHBD
बाबुल में से बोनेवाले और काटनेवाले दोनों को नाश करो, वे दुखदाई तलवार के डर के मारे अपने अपने लोगों को ओर फिरें, और अपने अपने देश की भाग जाएं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
बेबीलोन में से बोनेवाले और काटनेवाले दोनों को नष्ट करो, वे दुखदाई तलवार के डर के मारे अपने अपने लोगों की ओर फिरें, और अपने अपने देश को भाग जाएँ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
बाबेल से रोपक को नष्ट कर दो और उसे भी, जो कटनी के अवसर पर अपना हंसिया चलाता है. क्योंकि अत्याचारी की तलवार के कारण वे लौटकर अपने ही लोगों के पास भागकर स्वदेश ही चले जाएंगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
बाबेल में से बोनेवाले और काटनेवाले दोनों को नाश करो, वे दुःखदाई तलवार के डर के मारे अपने-अपने लोगों की ओर फिरें, और अपने-अपने देश को भाग जाएँ।