Jeremiah 50:19 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
maain israaael ko usakee charai men lautta launga, aur vah kamal aur bashaan men fir charega, aur aepraaim ke pahadon par aur gilad men fir bhr pett khane paaega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“किन्तु इस्राएल को मैं उसके खेतों में वापस लाऊँगा। वह वही भोजन करेगा जो कर्मेल पर्वत और बाशान की भूमि की उपज है। वह भोजन करेगा और भरा पूरा होगा। वह एप्रैम और गिलाद भूमि में पहाड़ियों पर खायेगा।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अपनी निज भेड़ इस्राएल को मैं हरे-भरे चरागाह में ले जाऊंगा। वह कर्मेल पहाड़ और बाशान की चराई में फिर चरेगी। वह एफ्रइम और गिलआद के पहाड़ी क्षेत्रों में अपनी इच्छा को तृप्त करेगी।
Hindi Bible HHBD
मैं इस्राएल को उसकी चराई में लौटा लाऊंगा, और वह कमल और बाशान में फिर चरेगा, और एप्रैम के पहाड़ों पर और गिलाद में फिर भर पेट खाने पाएगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मैं इस्राएल को उसकी चराई में लौटा लाऊँगा, और वह कर्मेल और बाशान में फिर चरेगा, और एप्रैम के पहाड़ों पर और गिलाद में फिर भर पेट खाने पाएगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब मैं इस्राएल को उसकी चराइयों में लौटा ले आऊंगा, तब वह कर्मेल तथा बाशान में चरा करेगा; और पर्वतीय क्षेत्र एफ्राईम तथा गिलआद में उसकी अभिलाषा पूर्ण की जाएगी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मैं इस्राएल को उसकी चराई में लौटा लाऊँगा, और वह कर्मेल और बाशान में फिर चरेगा, और एप्रैम के पहाड़ों पर और गिलाद में फिर भर पेट खाने पाएगा।