Jeremiah 50:26 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
prathvee kee chhor se ao, aur usakee bakhariyon ko kholo usako ddher hee ddher bana do aeesa satyanash karo ki us men kuchh bhee n bacha rahen.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“अति दूर से बाबुल के विरुद्ध आओ, उसके अन्न भरे भण्डार गृहों को तोड़कर खोलो। बाबुल को पूरी तरह नष्ट करो और किसी को जीवित न छोड़ो। उसके शवों को अन्न के बड़े ढेर की तरह एक ढेर में लगाओ।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
विश्व के कोने-कोने से बेबीलोन पर आक्रमण करो; उसके अन्न के भण्डारगृहों को खोल दो; अनाज के ढेरों के समान बेबीलोन को भी ढेर कर दो; उसको पूर्णत: नष्ट कर दो; उसमें कुछ भी शेष न बचे।
Hindi Bible HHBD
पृथ्वी की छोर से आओ, और उसकी बखरियों को खोलो; उसको ढेर ही ढेर बना दो; ऐसा सत्यानाश करो कि उस में कुछ भी न बचा रहें।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
पृथ्वी की छोर से आओ, और उसकी बखारियों को खोलो; उसको ढेर ही ढेर बना दो; ऐसा सत्यानाश करो, कि उसमें कुछ भी न बचा रहे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
दूरतम सीमा से उसके निकट आ जाओ. उसके अन्नभण्डार खोल दो; उसे अनाज का ढेर लगाए जैसे कर दो और उसे पूर्णतः. नष्ट कर दो, उसका कुछ भी शेष न रह जाए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
पृथ्वी की छोर से आओ, और उसकी बखरियों को खोलो; उसको ढेर ही ढेर बना दो; ऐसा सत्यानाश करो कि उसमें कुछ भी न बचा रहें।