Jeremiah 50:29 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
sab dhanudharariyon ko babul ke virud ikatthe karo, usake charon or chhavanee dalo, koi jan bhagakar nikalane n paae. usake kam ka badala use deo, jaaisa us ne kiya haai, tteek vaaisa hee usake sath karo kyonaki us ne yahova israaael ke paavitra ke virud aabhaiman kiya haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“धनुर्धारियों को बाबुल के विरुद्ध बुलाओ। उन लोगों से नगर को घेरने को कहो। किसी को बच निकलते मत दो। जो उसने बुरा किया है उसका उल्टा भुगतान करो। उसके साथ वही करो जो उसने अन्य राष्ट्रों के साथ किया है। बाबुल ने यहोवा का सम्मान नहीं किया। बाबुल इस्राएल के पवित्रतम के प्रति बड़ा क्रूर रहा। अत: बाबुल को दण्ड दो।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘सब धनुषधारियों को, धनुष को प्रयोग में लाने वाले सब सैनिकों को बेबीलोन के विरुद्ध एकत्र करो। ओ धनुषधारियो! बेबीलोन को चारों ओर से घेर लो। कोई बच कर भागने न पाए। उसके एक-एक काम का प्रतिफल दो। जैसा उसने तुम्‍हारे साथ किया था, वैसा ही उसके साथ करो। उसने इस्राएल के पवित्र प्रभु परमेश्‍वर की अवहेलना की है।
Hindi Bible HHBD
सब धनुर्धारियों को बाबुल के विरूद्व इकट्ठे करो, उसके चारों ओर छावनी डालो, कोई जन भागकर निकलने न पाए। उसके काम का बदला उसे देओ, जैसा उस ने किया है, ठीक वैसा ही उसके साथ करो; क्योंकि उस ने यहोवा इस्राएल के पवित्रा के विरूद्व अभिमान किया है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“सब धनुर्धारियों को बेबीलोन के विरुद्ध इकट्ठे करो, उसके चारों ओर छावनी डालो; कोई जन भागकर निकलने न पाए। उसके काम का बदला उसे दो, जैसा उसने किया है, ठीक वैसा ही उसके साथ करो; क्योंकि उस ने यहोवा, इस्राएल के पवित्र के विरुद्ध अभिमान किया है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“बाबेल पर आक्रमण के लिए उन सभी को बुला लाओ, जो बाण छोड़ने में कुशल है. उसे चारों ओर से घेरकर शिविर डाल दो; कोई भी बचने न पाए. उसके द्वारा किए गए कार्यों के अनुसार ही उसे प्रतिफल दो; उसने जैसा जैसा किया है उसके साथ वैसा ही करो. क्योंकि बाबेल याहवेह के विरुद्ध अहंकारी हो गया है, उनके विरुद्ध, जो इस्राएल के पवित्र परमेश्वर हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“सब धनुर्धारियों को बाबेल के विरुद्ध इकट्ठे करो, उसके चारों ओर छावनी डालो, कोई जन भागकर निकलने न पाए। उसके काम का बदला उसे दो, जैसा उसने किया है, ठीक वैसा ही उसके साथ करो; क्योंकि उसने यहोवा इस्राएल के पवित्र के विरुद्ध अभिमान किया है।