Jeremiah 50:32 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aabhaimanee ttokar khakar girega or koi use fir n uttaaega aur maain usake nagaron men ag lagaunga jis se usake charon or sab kuchh bhsm ho jaaega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
गर्वीला बाबुल ठोकर खाएगा और गिरेगा और कोई व्यक्ति उसे उठाने में सहायता नहीं करेगा। मैं उसके नगरों में आग लगाऊँगा, वह आग उसके चारों ओर के सभी को पूरी तरह जला देगी।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अहंकारी लड़खड़ा कर गिरेगा, और उसका पतन होगा। उसे फिर कोई नहीं उठाएगा। मैं उसके नगरों में आग लगा दूंगा; जो उसके चारों ओर सब कुछ भस्म कर देगी।
Hindi Bible HHBD
अभिमानी ठोकर खाकर गिरेगा ओर कोई उसे फिर न उठाएगा; और मैं उसके नगरों में आग लगाऊंगा जिस से उसके चारों ओर सब कुछ भस्म हो जाएगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
अभिमानी ठोकर खाकर गिरेगा और कोई उसे फिर न उठाएगा; और मैं उसके नगरों में आग लगाऊँगा जिससे उसके चारों ओर सब कुछ भस्म हो जाएगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वह, जो अहंकारी है, वह लड़खड़ा कर गिर पड़ेगा और कोई नहीं होगा, जो उसे उठाए; बाबेल के नगरों को मैं भस्म कर दूंगा, इससे उसके निकटवर्ती सारे क्षेत्र भी नष्ट हो जाएंगे.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
अभिमानी ठोकर खाकर गिरेगा और कोई उसे फिर न उठाएगा; और मैं उसके नगरों में आग लगाऊँगा जिससे उसके चारों ओर सब कुछ भस्म हो जाएगा।