Jeremiah 50:34 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
unaka chhudanevala samath haai senaon ka yahova, yahee usaka nam he. vah unaka mukama bhlee bhanati ladega ki prathvee ko chaain de parantu babul ke nivaasiyon ko vyakul kare.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु परमेश्वर उन लोगों को वापस लाएगा। उसका नाम सर्वशक्तिमान परमेश्वर यहोवा है। वह दृढ़ शक्ति से उन लोगों की रक्षा करेगा। वह उनकी रक्षा करेगा जिससे वह पृथ्वी को विश्राम दे सके। किन्तु वह बाबुल के निवासियों को विश्राम नहीं देगा।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
सुनो, उनका छुड़ानेवाला बलवान है। उसका नाम है: स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु। वह निस्‍सन्‍देह उनकी ओर से मुकदमा लड़ेगा जिससे संसार को शान्‍ति प्राप्‍त हो, और बेबीलोन के निवासियों को अशान्‍ति।
Hindi Bible HHBD
उनका छुड़ानेवाला सामथ है; सेनाओं का यहोवा, यही उसका नाम हे। वह उनका मुक़ मा भली भांति लड़ेगा कि पृथ्वी को चैन दे परन्तु बाबुल के निवासियों को व्याकुल करे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उनका छुड़ानेवाला सामर्थी है; सेनाओं का यहोवा, यही उसका नाम है। वह उनका मुक़द्दमा भली भाँति लड़ेगा कि पृथ्वी को चैन दे परन्तु बेबीलोन के निवासियों को व्याकुल करे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
सशक्त हैं उनके उद्धारक, सेनाओं के याहवेह है उनका नाम. वह उनके सशक्त प्रवक्ता होंगे, कि पृथ्वी पर शांति की स्थापना हो सके, किंतु बाबेलवासियों में अशांति.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उनका छुड़ानेवाला सामर्थी है; सेनाओं का यहोवा, यही उसका नाम है। वह उनका मुकद्दमा भली भाँति लड़ेगा कि पृथ्वी को चैन दे परन्तु बाबेल के निवासियों को व्याकुल करे।