Jeremiah 50:39 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
isaliye nirjal desh ke jantu siyaron ke sang milakar vahan basenge, aur shuuturmurga us men vas karenge, aur vah fir sada tak basaya n jaaega, n yug yug us men koi vas kar sakega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
बाबुल फिर लोगों से नहीं भरेगा, जंगली कुत्ते, शुतुरमुर्ग और अन्य मरुभूमि के जानवर वहाँ रहेंगे। किन्तु वहाँ कभी कोई मनुष्य फिर नहीं रहेगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘अत: बेबीलोन देश जंगली पशुओं और गीदड़ों का देश बन जाएगा। वहां शुतुर्मुर्ग बस जाएंगे। वहां मनुष्य फिर कभी निवास नहीं करेंगे, और वह पीढ़ी से पीढ़ी तक निर्जन पड़ा रहेगा।
Hindi Bible HHBD
इसलिये निर्जल देश के जन्तु सियारों के संग मिलकर वहां बसेंगे, और शुतुर्मुर्ग उस में वास करेंगे, और वह फिर सदा तक बसाया न जाएगा, न युग युग उस में कोई वास कर सकेगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“इसलिये निर्जल देश के जन्तु सियारों के संग मिलकर वहाँ बसेंगे, और शुतुर्मुर्ग उसमें वास करेंगे, और वह फिर सदा तक बसाया न जाएगा, न युग युग उस में कोई वास कर सकेगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“इसलिये वहां सियार तो निवास करेंगे ही, उनके सिवा वहां मरुभूमि के प्राणी भी निवास करने लगेंगे. वहां शुतुरमुर्ग निवास करने लगेंगे और फिर कभी पीढ़ियों से पीढ़ियों तक इसे बसाया न जा सकेगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“इसलिए निर्जल देश के जन्तु सियारों के संग मिलकर वहाँ बसेंगे, और शुतुर्मुर्ग उसमें वास करेंगे, और वह फिर सदा तक बसाया न जाएगा, न युग-युग उसमें कोई वास कर सकेगा।