Jeremiah 50:40 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
yahova kee yah vanee haai, ki sadom aur amora aur unake as pas ke nagaron kee jaaisee dasha us samay hui thee jab parameshvarane unako ulatt diya tha, vaaisee hee dasha babul kee bhee hogee, yahan tak ki koi manushy us men n rah sakega, aur n koi adamee us men ttkaiega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
परमेश्वर ने सदोम, अमोरा और उनके चारों ओर के नगरों को पूरी तरह से नष्ट किया था और अब उन नगरों में कोई नहीं रहता। इसी प्रकार बाबुल में कोई नहीं रहेगा और कोई मनुष्य वहाँ रहने कभी नहीं जायेगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रभु की यह वाणी है: जैसे मैं-परमेश्‍वर ने सदोम और गमोरा नगर-राज्‍यों तथा उसके आसपास के नगरों को उलट-पुलट कर दिया था, वैसे ही मैं बेबीलोन को भी करूंगा, और वहां कोई निवास नहीं करेगा, और न कभी मनुष्‍य-जाति वहां प्रवास करेगी।
Hindi Bible HHBD
यहोवा की यह वाणी है, कि सदोम और अमोरा और उनके आस पास के नगरों की जैसी दशा उस समय हुई थी जब परमेश्वरने उनको उलट दिया था, वैसी ही दशा बाबुल की भी होगी, यहां तक कि कोई मनुष्य उस में न रह सकेगा, और न कोई आदमी उस में टिकेगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यहोवा की यह वाणी है, कि सदोम और अमोरा और उनके आस पास के नगरों की जैसी दशा उस समय हुई थी जब परमेश्‍वर ने उनको उलट दिया था, वैसी ही दशा बेबीलोन की भी होगी, यहाँ तक कि कोई मनुष्य उस में न रह सकेगा, और न कोई आदमी उसमें टिकेगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जैसा परमेश्वर ने सोदोम तथा अमोराह तथा इनके निकटवर्ती क्षेत्रों में विनाश वृष्टि की थी,” यह याहवेह की पूर्वोक्ति है, “कोई मनुष्य वहां निवास न कर सकेगा; और न मानव का कोई अस्तित्व पाया जाएगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यहोवा की यह वाणी है, कि सदोम और गमोरा और उनके आस-पास के नगरों की जैसी दशा उस समय हुई थी जब परमेश्वर ने उनको उलट दिया था, वैसी ही दशा बाबेल की भी होगी, यहाँ तक कि कोई मनुष्य उसमें न रह सकेगा, और न कोई आदमी उसमें टिकेगा।