Jeremiah 50:42 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
ve dhanush aur bachh pakade huae haain ve kroor aur nirday haain ve samudra kee nai garajenge aur ghaedon par chaddhe huae tujh babul kee bettee ke virud panti bandho huae yuda karanevalon kee nai aaenge.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उनकी सेना के पास धनुष और भाले हैं, सैनिक क्रूर हैं, उनमें दया नहीं है। सैनिक अपने घोड़ों पर सवार आ रहे हैं, और प्रचण्ड घोष सागर की तरह गरज रहे हैं। वे अपने स्थानों पर युद्ध के लिये तैयार खड़े हैं। बाबुल नगर वे तुम पर आक्रमण करने को तत्पर हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उनके सैनिकों के हाथों में धनुष और भाले हैं। वे निर्दय हैं, उनमें तनिक भी दया नहीं है। वे समुद्र की तरह गरजते हैं; वे घोड़ों पर सवार हैं। ओ बेबीलोन के निवासियो, वे युद्ध के लिए पंिक्तबद्ध हो आ रहे हैं।
Hindi Bible HHBD
वे धनुष और बछ पकड़े हुए हैं; वे क्रूर और निर्दय हैं; वे समुद्र की नाई गरजेंगे; और घोड़ों पर चढ़े हुए तुझ बाबुल की बेटी के विरूद्व पांति बान्धे हुए युद्वा करनेवालों की नाई आएंगे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वे धनुष और बर्छी पकड़े हुए हैं; वे क्रूर और निर्दय हैं; वे समुद्र के समान गरजेंगे; और घोड़ों पर चढ़े हुए तुझ बेबीलोन की बेटी के विरुद्ध पाँति बाँधे हुए युद्ध करनेवालों के समान आएँगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वे अपना धनुष एवं बर्छी उठा रहे हैं; वे निर्मम एवं क्रूर हैं. उनका स्वर सागर की लहरों के गर्जन सदृश है, वे घोड़ों पर सवार होकर आगे बढ़ते आ रहे हैं; वे युद्ध के लिए सुसज्जित योद्धा सदृश हैं. बाबेल की पुत्री, वे तुम पर आक्रमण करेंगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वे धनुष और बर्छी पकड़े हुए हैं; वे क्रूर और निर्दयी हैं; वे समुद्र के समान गरजेंगे; और घोड़ों पर चढ़े हुए तुझ बाबेल की बेटी के विरुद्ध पाँति बाँधे हुए युद्ध करनेवालों के समान आएँगे।