Jeremiah 50:43 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
unaka samachar sunate hee babul ke raja ke hath panv ddheele pad gaa, aur usako jachcha kee see peeden utteen.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
बाबुल के राजा ने उन सेनाओं के बारे में सुना, और वह आतंकित हो गया। वह इतना डर गया है कि उसके हाथ हिल नहीं सकते। उसके डर से उसके पेट में ऐसे पीड़ा हो रही है, जैसे वह प्रसव करने वाली स्त्री हो।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उनके आक्रमण की खबर बेबीलोन के राजा ने सुनी। यह सुनकर उसके हाथ-पैर सुन्न पड़ गए; उस पर आतंक छा गया। जैसे स्‍त्री बच्‍चे को जन्‍म देते समय पीड़ा से चीखती है, वैसे ही बेबीलोन का राजा पीड़ित है।
Hindi Bible HHBD
उनका समाचार सुनते ही बाबुल के राजा के हाथ पांव ढीले पड़ गए, और उसको ज़च्चा की सी पीड़ें उठीं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उनका समाचार सुनते ही बेबीलोन के राजा के हाथ पाँव ढीले पड़ गए, और उसको ज़च्‍चा की सी पीड़ाएँ उठीं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
बाबेल के राजा को इसकी सूचना प्राप्‍त हो चुकी है, उसके हाथ ढीले पड़ चुके हैं. पीड़ा ने उसे अपने अधीन कर रखा है, वैसी ही पीड़ा जैसी प्रसूता की होती है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उनका समाचार सुनते ही बाबेल के राजा के हाथ पाँव ढीले पड़ गए, और उसको जच्चा की सी पीड़ाएँ उठी।