Jeremiah 50:45 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
so suno ki yahova ne babul ke virud kya yuktai kee haai aur kasaadiyon ke desh ke virud kaun see kalpana kee haai nishchay vah bhed-bakaariyon ke bachchon ko ghaseett le jaaega, nishchay vah unakee charaiyon ko bhed-bakaariyon se khalee kar dega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
बाबुल के साथ यहोवा ने जो करने की योजना बनाई है, उसे सुनो। बाबुल लोगों के लिये यहोवा ने जो करने का निर्णय लिया है उसे सुनो। दुश्मन दुध मुँहे को, बाबुल के समूह (लोगों) से खींच लेगा। बाबुल के चरागाह, उनके कृत्यों के कारण खाली हो जायेंगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इसलिए सुनो, मैंने बेबीलोन देश के विरुद्ध यह योजना बनाई है। मैंने कसदी कौम को नष्ट करने का दृढ़ निश्चय किया है। निस्सन्देह बेबीलोन के निवासियों के छोटे-छोटे बच्चे भी देश से निकाले जाएंगे। उनका बाड़ा-रूपी देश भी अपनी भेड़ों की दयनीय स्थिति देखकर चकित रह जाएगा।
Hindi Bible HHBD
सो सुनो कि यहोवा ने बाबुल के विरूद्व क्या युक्ति की है और कसदियों के देश के विरूद्व कौन सी कल्पना की हैे निश्चय वह भेड़- बकरियों के बच्चों को घसीट ले जाएगा, निश्चय वह उनकी चराइयों को भेड़- बकरियों से खाली कर देगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इसलिये सुनो कि यहोवा ने बेबीलोन के विरुद्ध क्या युक्ति की है और कसदियों के देश के विरुद्ध कौन सी कल्पना की है: निश्चय वह भेड़–बकरियों के बच्चों को घसीट ले जाएगा, निश्चय वह उनकी चराइयों को भेड़–बकरियों से खाली कर देगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसलिये अब याहवेह की उस योजना को समझ लो, जो उन्होंने बाबेल के प्रति योजित की है, तथा उन लक्ष्यों को भी, जो उन्होंने तेमानवासियों के संकट के लिए निर्धारित किए हैं: इसमें कोई संदेह नहीं कि वे उन्हें खींचकर ले जाएंगे-भले ही वे भेड़-बकरियां के बच्चों की नाई हों; उनके कारण याहवेह उनकी चराइयों को निश्चयतः निर्जन बनाकर छोड़ेंगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इसलिए सुनो कि यहोवा ने बाबेल के विरुद्ध क्या युक्ति की है और कसदियों के देश के विरुद्ध कौन सी कल्पना की है: निश्चय वह भेड़-बकरियों के बच्चों को घसीट ले जाएगा, निश्चय वह उनकी चराइयों को भेड़-बकरियों से खाली कर देगा।