Jeremiah 50:9 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
kyonaki dekho, maain uttar ke desh se badee jaatiyon ko ubharakar unakee mandlee babul par chaddha le aunga, aur ve usake virud panti bandhonge aur usee disha se vah le liya jaaega. unake teer chatur veer ke se honge un men se koi akarath n jaaega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैं बहुत से राष्ट्रों को उत्तर से एक साथ लाऊँगा। राष्ट्रों का यह समूह बाबुल के विरुद्ध युद्ध के लिये तैयार होगा। बाबुल उत्तर के लोगों द्वारा अधिकार में लाया जाएगा। वे राष्ट्र बाबुल पर अनेक बाण चलायेंगे और वे बाण उन सैनिकों के समान होंगे जो युद्ध भूमि से खाली हाथ नहीं लौटते।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
क्योंकि, देखो, मैं उत्तर के देश से राष्ट्रों के एक दल को उभाड़ कर ला रहा हूं। वे बेबीलोन पर आक्रमण करेंगे। वे उसके विरुद्ध युद्ध के लिए पंिक्तबद्ध होंगे। वे उत्तर दिशा से बेबीलोन पर अधिकार कर लेंगे। उनके बाण मानो कुशल योद्धा हैं, जो युद्ध से कभी खाली हाथ नहीं लौटता।
Hindi Bible HHBD
क्योंकि देखो, मैं उत्तर के देश से बड़ी जातियों को उभारकर उनकी मण्डली बाबुल पर चढ़ा ले आऊंगा, और वे उसके विरूद्व पांति बान्धेंगे; और उसी दिशा से वह ले लिया जाएगा। उनके तीर चतुर वीर के से होंगे; उन में से कोई अकारथ न जाएगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
क्योंकि देखो, मैं उत्तर के देश से बड़ी जातियों को उभारकर उनकी मण्डली बेबीलोन पर चढ़ा ले आऊँगा, और वे उसके विरुद्ध पाँति बाँधेंगे; और उसी दिशा से वह ले लिया जाएगा। उनके तीर चतुर वीर के से होंगे; उन में से कोई अकारथ न जाएगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
क्योंकि तुम यह देख लेना कि मैं उत्तरी ओर से सशक्त राष्ट्रों के समूह को बाबेल पर आक्रमण के लिए प्रेरित करूंगा. वे उसके विरुद्ध मोर्चा बांधेंगे, और तब बाबेल बंदी बना लिया जाएगा. उनका लक्ष्य कर कुशल योद्धा बाण छोड़ेंगे और उनका प्रहार अचूक ही होगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
क्योंकि देखो, मैं उत्तर के देश से बड़ी जातियों को उभारकर उनकी मण्डली बाबेल पर चढ़ा ले आऊँगा, और वे उसके विरुद्ध पाँति बाँधेंगे; और उसी दिशा से वह ले लिया जाएगा। उनके तीर चतुर वीर के से होंगे; उनमें से कोई अकारथ न जाएगा।