Jeremiah 51:11 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
teeron ko paaina karo! ddhalen thame raho! kyonki yahova ne madee rajaon ke man ko ubhara haai, us ne babul ko nash karane kee kalpana kee haai, kyonki yahova arthata usake mandair ka yahee badala haai
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
बाणों को तेज करो! ढाल ओढ़ो। यहोवा ने मादी के राजाओं को जगा दिया है। उसने उन्हें जगाया है क्योंकि वह बाबुल को नष्ट करना चाहता है। यहोवा बाबुल के लोगों को वह दण्ड देगा जिसके वे पात्र हैं। बाबुल की सेना ने यरूशलेम में यहोवा के मन्दिर को ध्वस्त किया था। अत: यहोवा उन्हें वह दण्ड देगा जो उन्हें मिलना चाहिये।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘तीरों को पैना करो! ढालें सम्‍भाल लो! प्रभु ने मादी कौम के राजाओं की आत्‍मा को उत्तेजित किया है कि वे बेबीलोन पर आक्रमण करें; क्‍योंकि प्रभु का उद्देश्‍य यह है कि वह बेबीलोन को नष्‍ट करे। यही प्रभु का प्रतिशोध है, यही उसके मन्‍दिर के लिए प्रतिशोध है।
Hindi Bible HHBD
तीरों को पैना करो! ढालें थामे रहो! क्योंकि यहोवा ने मादी राजाओं के मन को उभारा है, उस ने बाबुल को नाश करने की कल्पना की है, क्योंकि यहोवा अर्थात् उसके मन्दिर का यही बदला है
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“तीरों को पैना करो! ढालें थामे रहो! क्योंकि यहोवा ने मादी राजाओं के मन को उभारा है, उसने बेबीलोन का नाश करने की कल्पना की है, क्योंकि यहोवा अर्थात् उसके मन्दिर का यही बदला है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“बाणों की नोक की धार बना लो, ढालों को उठा लो! याहवेह ने मेदियों के राजाओं के उत्साह को उत्तेजित कर दिया है, क्योंकि वे बाबेल के विनाश के लिए तैयार हैं. यह याहवेह का बदला है, उनके मंदिर के लिए लिया गया बदला है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“तीरों को पैना करो! ढालें थामे रहो! क्योंकि यहोवा ने मादी राजाओं के मन को उभारा है, उसने बाबेल को नाश करने की कल्पना की है, क्योंकि यहोवा अर्थात् उसके मन्दिर का यही बदला है