Jeremiah 51:12 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
babul kee shaharapanah ke virud jhnda khda karo bahut paharuae baaittao ghaat laganevalon ko baaittao kyonki yahova ne babul ke rahanevalon ke virud jo kuchh kaha tha, vah ab karane par haai varan kiya bhee haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
बाबुल की दीवारों के विरुद्ध झण्डे उठा लो। अधिक रक्षक लाओ। चौकीदारों को उनके स्थान पर रखो। एक गुप्त आक्रमण के लिये तैयार हो जाओ। यहोवा वह करेगा जो उसने योजना बनाई है। यहोवा वह करेगा जो उसने बाबुल के लोगों के विरुद्ध करने को कहा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘बेबीलोन की शहरपनाह के विरुद्ध झण्‍डा गाड़ो। चौकसी मजबूत करो, पहरेदार नियुक्‍त करो। घात लगाने वाले सैनिक बैठाओ; क्‍योंकि जो कुछ प्रभु ने बेबीलोन के विनाश के लिए कहा था, जो उसने कसदी कौम के लिए योजना बनाई थी उसको पूरा किया है।
Hindi Bible HHBD
बाबुल की शहरपनाह के विरूद्व झण्डा खड़ा करो; बहुत पहरूए बैठाओ; घात लगानेवालों को बैठाओ; क्योंकि यहोवा ने बाबुल के रहनेवालों के विरूद्व जो कुछ कहा था, वह अब करने पर है वरन किया भी है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
बेबीलोन की शहरपनाह के विरुद्ध झण्डा खड़ा करो; बहुत पहरुए बैठाओ; घात लगानेवालों को बैठाओ; क्योंकि यहोवा ने बेबीलोन के रहनेवालों के विरुद्ध जो कुछ कहा था, वह अब करने पर है वरन् किया भी है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
बाबेल शहरपनाह पर आक्रमण के लिए संकेत झंडा ऊंचा उठाओ! वहां एक सशक्त प्रहरी नियुक्त करो, संतरियों को भी नियुक्त किया जाए, कुछ योद्धा घात लगाकर छिप जाएं! क्योंकि याहवेह ने निर्धारित भी किया और निष्पादित भी, जिसकी पूर्ववाणी वह बाबेलवासियों के विषय में कर चुके थे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
बाबेल की शहरपनाह के विरुद्ध झण्डा खड़ा करो; बहुत पहरुए बैठाओ; घात लगाने वालों को बैठाओ; क्योंकि यहोवा ने बाबेल के रहनेवालों के विरुद्ध जो कुछ कहा था, वह अब करने पर है वरन् किया भी है।