Jeremiah 51:24 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
maain babul ko aur sare kasaadiyon ko bhee un sab buraiyon ka badala doonga, jo unhon ne tum logon ke samhane siyyon men kee haai yahova kee yahee vanee haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु मैं बाबुल को उल्टा भुगतान करुँगा, मैं उन्हें सिय्योन के लिये उन्होंने जो बुरा किया, उन सबका भुगतान करुँगा। यहूदा मैं उनको उल्टा भुगतान करुँगा जिससे तुम उसे देख सको।” यहोवा ने यह सब कहा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘प्रभु कहता है: मैं राजधानी बेबीलोन और कसदी देश के समस्त निवासियों को तुम्हारी आंखों के सामने उनके दुष्कर्मों का प्रतिफल दूंगा, जो उन्होंने सियोन में किए हैं।
Hindi Bible HHBD
मैं बाबुल को और सारे कसदियों को भी उन सब बुराइयों का बदला दूंगा, जो उन्हों ने तुम लोगों के साम्हने सिरयोन में की है; यहोवा की यही वाणी है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“मैं बेबीलोन को और सारे कसदियों को भी उन सब बुराइयों का बदला दूँगा, जो उन्होंने तुम लोगों के सामने सिय्योन में की है; यहोवा की यही वाणी है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“किंतु मैं तुम्हारी आंखों ही के समक्ष बाबेल तथा सारे कसदियावासियों से उनके द्वारा ज़ियोन में किए गए उनके सारे अधर्म का बदला लूंगा,” यह याहवेह की वाणी है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“मैं बाबेल को और सारे कसदियों को भी उन सब बुराइयों का बदला दूँगा, जो उन्होंने तुम लोगों के सामने सिय्योन में की है; यहोवा की यही वाणी है।