Jeremiah 51:29 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
yahova ne vichara haai ki vah babul ke desh ko aeesa ujad kare ki us men koi bhee n rahe isaliye prathvee kanpatee haai aur dukhait hotee haai
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
देश इस प्रकार काँपता है मानों पीड़ा भोग रहा हो। यह काँपेगा जब यहोवा बाबुल के लिये बनाई योजना को पूरा करेगा। यहोवा की योजना बाबुल को सूनी मरुभूमि बनाने की है। कोई व्यक्ति वहाँ नहीं रहेगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
पृथ्‍वी कांप रही है, वह पीड़ा से तड़प रही है; क्‍योंकि प्रभु ने निश्‍चय किया है कि वह बेबीलोन देश को उजाड़ देगा, वह उसको निर्जन बना देगा।
Hindi Bible HHBD
यहोवा ने विचारा है कि वह बाबुल के देश को ऐसा उजाड़ करे कि उस में कोई भी न रहे; इसलिये पृथ्वी कांपती है और दु:खित होती है
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यहोवा ने विचारा है कि वह बेबीलोन के देश को ऐसा उजाड़ करे कि उस में कोई भी न रहे; इसलिये पृथ्वी काँपती है और दु:खित होती है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
पृथ्वी कंपित होती तथा वेदना में ऐंठ रही है, क्योंकि बाबेल के विरुद्ध याहवेह का उद्देश्य अटल है— बाबेल देश को उजाड़ एवं निर्जन कर देना.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यहोवा ने विचारा है कि वह बाबेल के देश को ऐसा उजाड़ करे कि उसमें कोई भी न रहे; इसलिए पृथ्वी काँपती है और दुःखित होती है