Jeremiah 51:3 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
dhanudhararee ke virud aur jo apana jhlaim pahine haain dhanudhararee dhanush chaddhaae huae utte usake javanon se kuchh komalata n karana usakee saree sena ko satyanash karo.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
बाबुल के सैनिक अपने धनुष—बाण का उपयोग नहीं कर पाएंगे। वे सैनिक अपना कवच भी नहीं पहन सकेंगे। बाबुल के युवकों के लिये दु:ख अनुभव न करो। उसकी सेना को पूरी तरह नष्ट करो।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
धनुषधारी अपना धनुष न ताने, और न वह कवच पहिनकर खड़ा हो। बेबीलोन के एक भी सैनिक को मत छोड़ना; उसकी समस्‍त सेना को नष्‍ट कर देना।
Hindi Bible HHBD
धनुर्धारी के विरूद्व और जो अपना झिलम पहिने हैं धनुर्धारी धनुष चढ़ाए हुए उठे; उसके जवानों से कुछ कोमलता न करना; उसकी सारी सेना को सत्यानाश करो।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
धनुर्धारी के विरुद्ध, जो अपना झिलम पहिने हैं, धनुर्धारी धनुष चढ़ाए हुए उठे; उसके जवानों से कुछ कोमलता न करना; उसकी सारी सेना का सत्यानाश करो।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वह, जो धनुर्धारी है, उसे न तो धनुष तानने दो, न ही उसे झिलम पहनकर खड़े होने दो. संक्षेप में, बाबेल के जवानों को किसी भी रीति से बचकर न जाने दो; बाबेल की संपूर्ण सेना को नष्ट कर दो.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
धनुर्धारी के विरुद्ध और जो अपना झिलम पहने हैं धनुर्धारी धनुष चढ़ाए हुए उठे; उसके जवानों से कुछ कोमलता न करना; उसकी सारी सेना को सत्यानाश करो।