Jeremiah 51:31 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aek harakara doosare harakare se aur aek samachar denevala doosare samachar denevale se milane aur babul ke raja ko yah samachar dene ke liye daudega ki tera nagar charon or se le liya gaya haai
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
एक के बाद दूसरा राजदूत आ रहा है। राजदूत के पीछे राजदूत आ रहे हैं। वे बाबुल के राजा को खबर सुना रहे हैं कि उसके पूरे नगर पर अधिकार हो गया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
एक हरकारा दूसरे हरकारे को, एक सन्‍देशवाहक दूसरे सन्‍देशवाहक को यह सन्‍देश दे रहा है, “जाओ, महाराज को यह खबर दो: बेबीलोन नगर चारों ओर से घेर लिया गया है।
Hindi Bible HHBD
एक हरकारा दूसरे हरकारे से और एक समाचार देनेवाला दूसरे समाचार देनेवाले से मिलने और बाबुल के राजा को यह समाचार देने के लिये दौड़ेगा कि तेरा नगर चारों ओर से ले लिया गया है;
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
एक हरकारा दूसरे हरकारे से और एक समाचार देनेवाला दूसरे समाचार देनेवाले से मिलने और बेबीलोन के राजा को यह समाचार देने के लिये दौड़ेगा कि तेरा नगर चारों ओर से ले लिया गया है;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
एक समाचार का प्रेषक दौड़कर अन्य से मिलता है और एक संदेशवाहक अन्य से, कि बाबेल के राजा को यह संदेश दिया जाए: एक छोर से दूसरी छोर तक आपका नगर अधीन हो चुका है,
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
एक हरकारा दूसरे हरकारे से और एक समाचार देनेवाला दूसरे समाचार देनेवाले से मिलने और बाबेल के राजा को यह समाचार देने के लिये दौड़ेगा कि तेरा नगर चारों ओर से ले लिया गया है;