Jeremiah 51:33 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
kyonaki israaael ka parameshvar, senaon ka yahova yon kahata haai babul kee bettee danvate samay ke khalihan ke saman haai, thode hee dinon men usakee kattnee ka samay aaega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इस्राएल के लोगों का परमेश्वर सर्वशक्तिमान यहोवा कहता है: “बाबुल नगर एक खलिहान सा है। फसल कटने के समय भूसे से अच्छा अन्न अलग करने के लिये लोग उंठल को पीटते हैं और बाबुल को पीटने का समय शीघ्र आ रहा है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इस्राएल का परमेश्‍वर, स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु यों कहता है: बेबीलोन के निवासियों की दशा, उस खलियान के समान हो गई है, जो दांवा जा रहा है; कुछ दिन बाद ही कटनी का समय आ जाएगा।’ इस्राएली राष्‍ट्र पर बेबीलोन का अत्‍याचार
Hindi Bible HHBD
क्योंकि इस्राएल का परमेश्वर, सेनाओं का यहोवा यों कहता हैे बाबुल की बेटी दांवते समय के खलिहान के समान है, थोड़े ही दिनों में उसकी कटनी का समय आएगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
क्योंकि इस्राएल का परमेश्‍वर, सेनाओं का यहोवा यों कहता है: बेबीलोन की बेटी दाँवते समय के खलिहान के समान है, थोड़े ही दिनों में उसकी कटनी का समय आएगा।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
सेनाओं के याहवेह, इस्राएल के परमेश्वर की वाणी यह है: “बाबेल की पुत्री दांवनी के खलिहान-सदृश है, जिस पर अन्‍न रौंदा जाता है; फिर भी शीघ्र ही उसे कटनी के अवसर का सामना करना पड़ेगा.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
क्योंकि इस्राएल का परमेश्वर, सेनाओं का यहोवा यह कहता है: बाबेल की बेटी दाँवते समय के खलिहान के समान है, थोड़े ही दिनों में उसकी कटनी का समय आएगा।”