Jeremiah 51:35 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
siyyon kee rahanevalee kahegee, ki jo upadrav mujh par aur mere shareer par hua haai, vah babul par palatt jaae. aur yarooshalem kahegee ki mujh men kee hui hatyaon ka dosh kasadiyon ke desh ke rahanevalon par lage.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
बाबुल ने हमें चोट पहुँचाने के लिये भयंकर काम किये और अब मैं चाहता हूँ बाबुल के साथ वैसा ही घटित हो।” सिय्योन में रहने वाले लोगों ने यह कहा, “बाबुल हमारे लोगों को मारने के अपराधी हैं और अब वे उन बुरे कामों के लिये दण्ड पा रहे हैं जो उन्होंने किये थे।” यरूशलेम नगर ने यह सब कहा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
सियोन के निवासी अब यह कहें: ‘हम पर, हमारे जाति-भाइयों एवं बहिनों पर जो अत्याचार बेबीलोन ने किया था, वह पलट कर अब बेबीलोन के सिर पर पड़े।’ यरूशलेम यह कहे, ‘मेरी हत्या का प्रतिशोध कसदी कौम के देश से लिया जाए।’
Hindi Bible HHBD
सिरयोन की रहनेवाली कहेगी, कि जो उपद्रव मुझ पर और मेरे शरीर पर हुआ है, वह बाबुल पर पलट जाए। और यरूशलेम कहेगी कि मुझ में की हुई हत्याओं का दोष कसदियों के देश के रहनेवालों पर लगे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
सिय्योन की रहनेवाली कहेगी, “जो उपद्रव मुझ पर और मेरे शरीर पर हुआ है, वह बेबीलोन पर पलट जाए।” और यरूशलेम कहेगी, “मुझ में की हुई हत्याओं का दोष कसदियों के देश के रहनेवालों पर लगे।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वह हिंसा, जो बाबेल द्वारा मुझ पर तथा मेरी देह पर की गई थी,” तब ज़ियोनवासी कहेंगे, वह उसी पर लौट पड़े. तथा येरूशलेम कहेगा, “मुझ पर की गई हिंसा का बदला कसदिया देश से लिया जाए,”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
सिय्योन की रहनेवाली कहेगी, “जो उपद्रव मुझ पर और मेरे शरीर पर हुआ है, वह बाबेल पर पलट जाए।” और यरूशलेम कहेगी, “मुझ में की हुई हत्याओं का दोष कसदियों के देश के रहनेवालों पर लगे।”