Jeremiah 51:44 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
maain babul men bel ko dand doonga, aur us ne jo kuchh nigal liya haai, vah usake munh se ugalavaunga. jaatiyon ke log fir usakee or tanta bandho huae n chalenge babul kee shaharapanah girai jaaegee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैं बेल देवता को बाबुल में दण्ड दूँगा। मैं उसके द्वारा निगले व्यक्तियों को उगलवाऊँगा। अन्य राष्ट्र बाबुल में नहीं आएंगे और बाबुल नगर की चहारदीवारी गिर जायेगी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रभु कहता है, मैं बेबीलोन के राष्ट्रीय देवता बेल को दण्ड दूंगा: और उसने जो निगल लिया है, वह उसके मुंह से उगलवा लूंगा। अब विश्व के राष्ट्र उसकी ओर खिंचे हुए नहीं आएंगे; देखो, बेबीलोन की शहरपनाह ढह गई।
Hindi Bible HHBD
मैं बाबुल में बेल को दण्ड दूंगा, और उस ने जो कुछ निगल लिया है, वह उसके मुंह से उगलवाऊंगा। जातियों के लोग फिर उसकी ओर तांता बान्धे हुए न चलेंगे; बाबुल की शहरपनाह गिराई जाएगी।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मैं बेबीलोन में बेल को दण्ड दूँगा, और उसने जो कुछ निगल लिया है, वह उसके मुँह से उगलवाऊँगा। जातियों के लोग फिर उसकी ओर ताँता बाँधे हुए न चलेंगे; बेबीलोन की शहरपनाह गिराई जाएगी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मैं बाबेल में ही बेल को दंड दूंगा, मैं उसके मुख से वही उगलवाऊंगा, जो उसने निगल लिया था. तब जनता उसकी ओर आकर्षित होना ही छोड़ देंगे. अब तो बाबेल की शहरपनाह भी ढह चुकी है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मैं बाबेल में बेल को दण्ड दूँगा, और उसने जो कुछ निगल लिया है, वह उसके मुँह से उगलवाऊँगा। जातियों के लोग फिर उसकी ओर ताँता बाँधे हुए न चलेंगे; बाबेल की शहरपनाह गिराई जाएगी।