Jeremiah 51:46 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
jab udtee hui bat us desh men sunee jaa, tab tumhara man n dhabaraae aur jo udtee hui charcha prathvee par sunee jaaegee tum us se n drana usake aek varsha bad aek aur bat udtee hui aaegee, tab usake bad doosare varsha men aek aur bat udtee hui aaegee, aur us desh men upadrav hoga, aur aek haakim doosare ke virud hoga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“मेरे लोगों, दु:खी मत होओ। अफवाहें उड़ेंगी किन्तु डरो नहीं। इस वर्ष एक अफवाह उड़ती है। अगले वर्ष दूसरी अफवाह उड़ेगी। देश में भयंकर युद्ध के बारे में अफवाहें उड़ेंगी। शासकों के दूसरे शासकों के विरुद्ध युद्ध के बारे में अफवाहें उड़ेंगी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब तुम देश में अफवाह सुनो, तब तुम मत घबराना, उड़ती हुई खबर से मत डरना; हर वर्ष देश में अफवाहें उड़ेंगी, पहले वर्ष एक, दूसरे वर्ष दूसरी! सारे देश में हिंसा-उपद्रव का राज्‍य होगा, एक शासक दूसरे शासक के विरुद्ध होगा।
Hindi Bible HHBD
जब उड़ती हुई बात उस देश में सुनी जाए, तब तुम्हारा मन न धबराए; और जो उड़ती हुई चर्चा पृथ्वी पर सुनी जाएगी तुम उस से न डरनो उसके एक वर्ष बाद एक और बात उड़ती हुई आएगी, तब उसके बाद दूसरे वर्ष में एक और बात उड़ती हुई आएगी, और उस देश में उपद्रव होगा, और एक हाकिम दूसरे के विरूद्व होगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब उड़ती हुई बात उस देश में सुनी जाए, तब तुम्हारा मन न घबराए; और जो उड़ती हुई चर्चा पृथ्वी पर सुनी जाएगी तुम उससे न डरना: उसके एक वर्ष बाद एक और बात उड़ती हुई आएगी, तब उसके बाद दूसरे वर्ष में एक और बात उड़ती हुई आएगी, और उस देश में उपद्रव होगा, और एक हाकिम दूसरे के विरुद्ध होगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तुम्हारा हृदय मूर्छित न होने लगे तथा सारे देश में प्रसारित होते समाचार से तुम भयभीत न हो जाओ; क्योंकि एक समाचार इस वर्ष आएगा, तत्पश्चात अन्य समाचार अगले वर्ष, सारे देश में हिंसा भड़क रही होगी, उच्चाधिकारी ही उच्चाधिकारी के विरुद्ध हो जाएगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब उड़ती हुई बात उस देश में सुनी जाए, तब तुम्हारा मन न घबराए; और जो उड़ती हुई चर्चा पृथ्वी पर सुनी जाएगी तुम उससे न डरना: उसके एक वर्ष बाद एक और बात उड़ती हुई आएगी, तब उसके बाद दूसरे वर्ष में एक और बात उड़ती हुई आएगी, और उस देश में उपद्रव होगा, और एक हाकिम दूसरे के विरुद्ध होगा।