Jeremiah 51:5 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
kyonaki, yadhyapi israaael aur yahooda ke desha, israaael ke pavitra ke virud kiae huae papon se bhrapoor ho gaae haai, taubhee unake parameshvar, senaon ke yahova ne unako tyag naheen diya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
सर्वशक्तिमान यहोवा ने इस्राएल व यहूदा के लोगों को विधवा सा अनाथ नहीं छोड़ा है। परमेश्वर ने उन लोगों को नहीं छोड़ा। नहीं वे लोग इस्राएल के पवित्रतम को छोड़ने के अपराधी हैं। उन्होंने उसको छोड़ा किन्तु उसने इनको नहीं छोड़ा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
क्योंकि स्वर्गिक सेनाओं के प्रभु परमेश्वर ने अपने निज लोगों को, इस्राएल और यहूदा प्रदेश की जनता को त्यागा नहीं है। किन्तु कसदी कौम का समस्त देश उनके दुष्कर्मों से भर गया है; उन्होंने इस्राएल के पवित्र परमेश्वर के प्रति अधर्म के बहुत कार्य किए हैं।
Hindi Bible HHBD
क्योंकि, यद्यपि इस्राएल और यहूदा के देश, इस्राएल के पवित्रा के विरूद्व किए हुए पापों से भरपूर हो गए हैं, तौभी उनके परमेश्वर, सेनाओं के यहोवा ने उनको त्याग नहीं दिया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
क्योंकि, यद्यपि इस्राएल और यहूदा के देश, इस्राएल के पवित्र के विरुद्ध किए हुए पापों से भरपूर हो गए हैं, तौभी उनके परमेश्वर, सेनाओं के यहोवा ने उनको त्याग नहीं दिया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
क्योंकि न तो इस्राएल और न यहूदिया को उनके परमेश्वर, सेनाओं के याहवेह द्वारा परित्याग किया गया है, यद्यपि उनका देश इस्राएल के पवित्र परमेश्वर के समक्ष सहायकभाव से परिपूर्ण हो गया है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
क्योंकि, यद्यपि इस्राएल और यहूदा के देश, इस्राएल के पवित्र के विरुद्ध किए हुए पापों से भरपूर हो गए हैं, तो भी उनके परमेश्वर, सेनाओं के यहोवा ने उनको त्याग नहीं दिया।