Jeremiah 51:57 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
maain usake hakimo, pandito, adhaipaatiyo, raiso, aur shooraveeron ko aeesa matavala karoonga ki ve sada kee neend men padenge aur fir n jagenge, senaon ke yahova, jisaka nam rajaadhairaj haai, usakee yahee vanee haai
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैं बाबुल के बड़े पदाधिकारियों और बुद्धिमान लोगों को मत्त कर दूँगा। मैं उसके प्रशासकों, अधिकारियों और सैनिकों को भी मत्त करूँगा। तब वे सदैव के लिये सो जायेंगे, वे कभी नहीं जागेंगे।” राजा ने यह कहा, उसका नाम सर्वशक्तिमान यहोवा है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘मैं बेबीलोन के उच्‍चाधिकारियों, विद्वानों, राज्‍यपालों, सेनापतियों और योद्धाओं को मतवाला कर दूंगा; वे चिरनिद्रा में सो जाएंगे, और कभी नहीं जागेंगे।’ यह राजाधिराज की वाणी है, जिसका नाम है: ‘स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु’।
Hindi Bible HHBD
मैं उसके हाकिमों, पण्डितों, अधिपतियों, रईसों, और शूरवीरों को ऐसा मतवाला करूंगा कि वे सदा की नींद में पडेंगे और फिर न जागेंगे, सेनाओं के यहोवा, जिसका नाम राजाधिराज है, उसकी यही वाणी है
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मैं उसके हाकिमों, पण्डितों, अधिपतियों, रईसों, और शूरवीरों को ऐसा मतवाला करूँगा कि वे सदा की नींद में पड़ेंगे और फिर न जागेंगे, सेनाओं का यहोवा, जिसका नाम राजाधिराज है, उसकी यही वाणी है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मैं उसके उच्चाधिकारी तथा परामर्शकों को मदोन्मत बना दूंगा, उसके राज्यपालों, सेनापतियों तथा शूर योद्धाओं को भी; कि वे सभी चिर-निद्रा में सो जाएं, और फिर कभी न जागें!” यह उस राजा की वाणी है, जिनका नाम है सेनाओं के याहवेह.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मैं उसके हाकिमों, पंडितों, अधिपतियों, रईसों, और शूरवीरों को ऐसा मतवाला करूँगा कि वे सदा की नींद में पड़ेंगे और फिर न जागेंगे, सेनाओं के यहोवा, जिसका नाम राजाधिराज है, उसकी यही वाणी है।