Jeremiah 51:58 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
senaon ka yahova yon bhee kahata haai, babul kee chaudee shaharapanah nev se ddhai jaaegee, aur usake unche faattk ag lagakar jalaae jaaenge. aur us men rajy rajy ke logon ka paarishram vyarth ttharega, aur jatiyon ka paarishram ag ka kaur ho jaaega aur ve thk jaaenge.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
सर्वशक्तिमान यहोवा कहता है, “बाबुल की मोटी और दृढ़ दीवार गिरा दी जाएगी। इसके ऊँचे द्वार जला दिये जायेंगे। बाबुल के लोग कठिन परिश्रम करेंगे पर उसका कोई लाभ न होगा। वे नगर को बचाने के प्रयत्न में बहुत थक जायेंगे, किन्तु वे लपटों के केवल ईंधन होंगे।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु कहता है, ‘बेबीलोन की चौड़ी शहरपनाह भूमि की सतह से मिला दी जाएगी। उसके ऊंचे-ऊंचे विशाल प्रवेश-द्वार आग में भस्‍म कर दिए जाएंगे। जातियां व्‍यर्थ ही परिश्रम करती हैं; जिसके लिए राष्‍ट्र कष्‍ट झेलते हैं, वह अग्‍नि में भस्‍म हो जाएगा।’
Hindi Bible HHBD
सेनाओं का यहोवा यों भी कहता है, बाबुल की चौड़ी शहरपनाह नेव से ढाई जाएगी, और उसके ऊंचे फाटक आग लगाकर जलाए जाएंगे। और उस में राज्य राज्य के लोगों का परिश्रम व्यर्थ ठहरेगा, और जातियों का परिश्रम आग का कौर हो जाएगा और वे थक जाएंगे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“सेनाओं का यहोवा यों भी कहता है, बेबीलोन की चौड़ी शहरपनाह नेव से ढाई जाएगी, और उसके ऊँचे फाटक आग लगाकर जलाए जाएँगे। उस में राज्य राज्य के लोगों का परिश्रम व्यर्थ ठहरेगा, और जातियों का परिश्रम आग का कौर हो जाएगा और वे थक जाएँगे।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
सेनाओं के याहवेह का संदेश यह है: “बाबेल की चौड़ी शहरपनाह पूर्णतः ध्वस्त कर दी जाएगी तथा उसके ऊंचे-ऊंचे प्रवेश द्वार अग्नि में दाह कर दिए जाएंगे; तब प्रजा का परिश्रम व्यर्थ रहेगा, तथा राष्ट्रों का सारा परिश्रम मात्र अग्नि में भस्म होने के लिए सिद्ध होगा.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“सेनाओं का यहोवा यह भी कहता है, बाबेल की चौड़ी शहरपनाह नींव से ढाई जाएगी, और उसके ऊँचे फाटक आग लगाकर जलाए जाएँगे। और उसमें राज्य-राज्य के लोगों का परिश्रम व्यर्थ ठहरेगा, और जातियों का परिश्रम आग का कौर हो जाएगा और वे थक जाएँगे।”