Jeremiah 51:59 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
yahooda ke raja sidaakiyyah ke rajy ke chauthe varsha men jab usake sath sarayah bhee babul ko gaya tha, jo neariyyah ka putra aur mahaseyah ka pota aur rajabhvan ka adhaikaree bhee tha,
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यह वह सन्देश है जिसे यिर्मयाह ने सरायाह नामक अधिकारी को दिया। सरायाह नेरिय्याह का पुत्र था। नेरिय्याह महसेयाह का पुत्र था। सरायाह यहूदा के राजा सिदकिय्याह के साथ बाबुल गया था। यहूदा के राजा सिदकिय्याह के राज्यकाल के चौथे वर्ष में यह हुआ। उस समय यिर्मयाह ने सरायाह नामक अधिकारी को यह सन्देश दिया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
सरायाह राजभवन का उच्चाधिकारी था। उसके पिता का नाम नेरियाह और दादा का नाम महसेयाह था। वह भी यहूदा प्रदेश के राजा सिदकियाह के राज्यकाल के चौथे वर्ष में अपने राजा के साथ बन्दी बनकर बेबीलोन गया था। नबी यिर्मयाह ने बेबीलोन के सम्बन्ध में अपनी नबूवतें, अर्थात् बेबीलोन के ऊपर आनेवाली विपत्तियों का विवरण एक पुस्तक में लिख लिया था।
Hindi Bible HHBD
यहूदा के राजा सिदकिरयाह के राज्य के चौथे वर्ष में जब उसके साथ सरायाह भी बाबुल को गया था, जो नेरिरयाह का पुत्रा और महसेयाह का पोता और राजभवन का अधिकारी भी था,
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यहूदा के राजा सिदकिय्याह के राज्य के चौथे वर्ष में जब उसके साथ सरायाह भी बेबीलोन को गया था, जो नेरिय्याह का पुत्र महसेयाह का पोता और राजभवन का अधिकारी भी था,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
नेरियाह के पुत्र माहसेइयाह के पौत्र सेराइयाह को दिया गया भविष्यद्वक्ता येरेमियाह का आदेश यह है, यह उसे उस अवसर पर भेजा गया, जब वह यहूदिया के राजा सीदकियाहू के राज्य-काल के चौथे वर्ष में राजा के साथ बाबेल गया था, सेराइयाह वहां महलों का प्रबंधक था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यहूदा के राजा सिदकिय्याह के राज्य के चौथे वर्ष में जब उसके साथ सरायाह भी बाबेल को गया था, जो नेरिय्याह का पुत्र और महसेयाह का पोता और राजभवन का अधिकारी भी था,