Jeremiah 51:6 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
babul men se bhago, apana apana praan bachao! usake adharma men bhagee hokar tum bhee n mitt jao kyonaki yah yahova ke badala lene ka samay haai, vah usako badala dene par haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
बाबुल से भाग चलो। अपना जीवन बचाने के लिये भागो। बाबुल के पापों के कारण वहाँ मत ठहरो और मारे न जाओ। यह समय है जब यहोवा बाबुल के लोगों को उन बुरे कामों का दण्ड देगा जो उन्होंने किये। बाबुल को दण्ड मिलेगा जो उसे मिलना चाहिए।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘बेबीलोन से भाग जाओ, प्रत्‍येक मनुष्‍य अपना प्राण बचाए। यह प्रभु के प्रतिशोध लेने का समय है; वह बेबीलोन को उसके दुष्‍कर्मों का प्रतिफल दे रहा है। ऐसा न हो कि उनके साथ तुम्‍हारा भी संहार हो जाए।
Hindi Bible HHBD
बाबुल में से भागो, अपना अपना प्राण बचाओ! उसके अधर्म में भागी होकर तुम भी न मिट जाओ; क्योंकि यह यहोवा के बदला लेने का समय है, वह उसको बदला देने पर है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“बेबीलोन में से भागो, अपना अपना प्राण बचाओ! उसके अधर्म में भागी होकर तुम भी न मिट जाओ; क्योंकि यह यहोवा के बदला लेने का समय है, वह उसको बदला देने पर है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“बाबेल के मध्य से पलायन करो! तुममें से हर एक अपना प्राण बचा ले! उसे दिए जा रहे दंड में तुम नष्ट न हो जाना. क्योंकि यह याहवेह के बदला लेने का अवसर होगा; वह उसे वही देंगे, जो उसे दिया जाना उपयुक्त है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“बाबेल में से भागो, अपना-अपना प्राण बचाओ! उसके अधर्म में भागी होकर तुम भी न मिट जाओ; क्योंकि यह यहोवा के बदला लेने का समय है, वह उसको बदला देने पर है।