Jeremiah 51:62 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur yah kahana, he yahova too ne to is sthan ke vishay men yah kaha haai ki maain ise aeesa mitta doonga ki is men kya manushy, kya pashu, koi bhee n rahega, varan yah sada ujad pada rahega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसके बाद कहो, ‘हे यहोवा तूने कहा है कि तू इस बाबुल नामक स्थान को नष्ट करेगा। तू इसे ऐसे नष्ट करेगा कि कोई मनुष्य या जानवर यहाँ नहीं रहेगा। यह सदैव के लिये सूना और बरबाद स्थान हो जाएगा।’
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
और प्रभु से यह प्रार्थना करना: “प्रभु, तूने इस देश के विषय में कहा है कि तू इस देश को पूर्णत: नष्‍ट कर देगा। तू इस को उजाड़ देगा। यहां न मनुष्‍य रहेंगे, और न पशु, और यह सदा के लिए निर्जन हो जाएगा।”
Hindi Bible HHBD
और यह कहना, हे यहोवा तू ने तो इस स्थान के विषय में यह कहा है कि मैं इसे ऐसा मिटा दूंगा कि इस में क्या मनुष्य, क्या पशु, कोई भी न रहेगा, वरन यह सदा उजाड़ पड़ा रहेगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और यह कहना, ‘हे यहोवा तू ने तो इस स्थान के विषय में यह कहा है कि मैं इसे ऐसा मिटा दूँगा कि इस में क्या मनुष्य, क्या पशु, कोई भी न रहेगा, वरन् यह सदा उजाड़ पड़ा रहेगा।’
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
फिर तुम यह भी कहना, ‘याहवेह ने इस स्थान के विषय में भविष्यवाणी की है, कि यह स्थान नष्ट कर दिया जाएगा, इस प्रकार कि इस स्थान पर कोई भी निवासी शेष न रह जाएगा; चाहे मनुष्य हो अथवा पशु और यह स्थायी उजाड़ हो जाएगा.’
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और यह कहना, ‘हे यहोवा तूने तो इस स्थान के विषय में यह कहा है कि मैं इसे ऐसा मिटा दूँगा कि इसमें क्या मनुष्य, क्या पशु, कोई भी न रहेगा, वरन् यह सदा उजाड़ पड़ा रहेगा।’