Jeremiah 51:7 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
babul yahova ke hath men sone ka kattora tha, jis se saree prathvee ke log matavale hote the jaati jati ke logon ne usake dakhmadha men se piya, is karan ve bhee bavale ho gaae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
बाबुल यहोवा के हाथ का सुनहले प्याले जैसा था। बाबुल ने पूरी पृथ्वी को मतवाला बना डाला। राष्ट्रों ने बाबुल की दाखमधु पी। अत: वे पागल हो उठे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रभु के हाथ में बेबीलोन मानो सोने का चषक था, जो पृथ्वी के सब देशों को मतवाला करता था। राष्ट्रों ने उसकी मदिरा पी, और वे मदिरा के कारण उन्मत्त हो गए।
Hindi Bible HHBD
बाबुल यहोवा के हाथ में सोने का कटोरा था, जिस से सारी पृथ्वी के लोग मतवाले होते थे; जाति जाति के लोगों ने उसके दाखमधु में से पिया, इस कारण वे भी बावले हो गए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
बेबीलोन यहोवा के हाथ में सोने का कटोरा था, जिस से सारी पृथ्वी के लोग मतवाले होते थे; जाति जाति के लोगों ने उसके दाखमधु में से पिया, इस कारण वे भी बावले हो गए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
बाबेल याहवेह के हाथ में स्वर्ण कटोरा समान रहा है; इससे सारी पृथ्वी मतवाली की गयी है. राष्ट्रों ने उसकी मदिरा का सेवन किया है; इसलिये राष्ट्र मतवाले हुए जा रहे हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
बाबेल यहोवा के हाथ में सोने का कटोरा था, जिससे सारी पृथ्वी के लोग मतवाले होते थे; जाति-जाति के लोगों ने उसके दाखमधु में से पिया, इस कारण वे भी बावले हो गए।