Jeremiah 51:8 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
babul achanak le lee gai aur nash kee gai haai. usake liye haya-hay karo! usake ghaavon ke liye balasan aushadhai lao sambhv haai vah changee ho sake.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
बाबुल का पतन होगा और वह अचानक टूट जाएगा। उसके लिये रोओ! उसकी पीड़ा की औषधि लाओ! कदाचित् वह स्वस्थ हो जाये!
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
किन्‍तु अचानक बेबीलोन का पतन हो गया, वह छिन्न-भिन्न हो गया। ओ राष्‍ट्रो, उसके लिए विलाप करो, उसके घावों पर लगाने के लिए मलहम ले जाओ। कदाचित् वह स्‍वस्‍थ हो जाए।
Hindi Bible HHBD
बाबुल अचानक ले ली गई और नाश की गई है। उसके लिये हाय- हाय करो! उसके घावों के लिये बलसान औषधि लाओ; सम्भव है वह चंगी हो सके।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
बेबीलोन अचानक ले ली गई और नष्‍ट की गई है। उसके लिये हाय–हाय करो! उसके घावों के लिए बलसान औषधि लाओ; सम्भव है वह चंगी हो सके।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
सहसा बाबेल का पतन हो गया है और वह चूर-चूर हो गया है. उसके लिए विलाप करो! उसके लिए दर्द मिटाने वाली औषधि ले आओ; संभव है उसकी वेदना का निवारण हो जाए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
बाबेल अचानक ले ली गई और नाश की गई है। उसके लिये हाय-हाय करो! उसके घावों के लिये बलसान औषधि लाओ; सम्भव है वह चंगी हो सके।