Jeremiah 52:11 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
fir babul ke raja ne sidaakiyyah kee ankhon ko faudva dala, aur usako bediyon se jakadkar babul tak le gaya, aur usako bandeegrah men dal diya. so vah mratyu ke din tak vaheen raha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब बाबुल के राजा ने सिदकिय्याह की आँखे निकाल लीं। उसने उसे काँसे की जंजीर पहनाई। तब वह सिदकिय्याह को बाबुल ले गया। बाबुल में उसने सिदकिय्याह को बन्दीगृह में डाल दिया। सिदकिय्याह अपने मरने के दिन तक बन्दीगृह में रहा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसने सिदकियाह की आंखें फोड़ दीं, उसको पीतल की जंजीरों से बांधा, और वह उसे बेबीलोन देश ले गया। वहां बेबीलोन के राजा ने सिदकियाह को कारागार में डाल दिया। सिदकियाह अपने मृत्यु के दिन तक वहां रहा।
Hindi Bible HHBD
फिर बाबुल के राजा ने सिदकिरयाह की आंखों को फुड़वा डाला, और उसको बेड़ियों से जकड़कर बाबुल तक ले गया, और उसको बन्दीगृह में डाल दिया। सो वह मृत्यु के दिन तक वहीं रहा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर बेबीलोन के राजा ने सिदकिय्याह की आँखों को फुड़वा डाला, और उसको बेड़ियों से जकड़कर बेबीलोन तक ले गया, और उसको बन्दीगृह में डाल दिया। वह मृत्यु के दिन तक वहीं रहा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसके बाद बाबेल के राजा ने सीदकियाहू की आंखें निकाल लीं और उसे कांसे की सांकलों में बांधकर बाबेल ले गया और उसे बंदीगृह में डाल दिया, जहां वह मृत्युपर्यंत रखा गया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर बाबेल के राजा ने सिदकिय्याह की आँखों को फुड़वा डाला, और उसको बेड़ियों से जकड़कर बाबेल तक ले गया, और उसको बन्दीगृह में डाल दिया। वह मृत्यु के दिन तक वहीं रहा।