Jeremiah 52:15 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur jalladon ka pradhaan naboojaradan kangal logon men se kitanon ko, aur jo log nagar men rah gaae the, aur jo log babul ke raja ke pas bhag gaae the, aur jo kareegar rah gaae the, un sab ko bandhaua karake le gaya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अधिनायक नबूजरदान ने अब तक यरूशलेम में बचे लोगों को भी बन्दी बना लिया। वह उन्हें भी ले गया जिन्होंने पहले ही बाबुल के राजा को आत्मसमर्पण कर दिया था। वह उन कुशल कारीगरों को भी ले गया जो यरूशलेम में बचे रह गए थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इसके बाद अंगरक्षकों का नायक नबूजरदान इन लोगों को बन्‍दी बनाकर बेबीलोन देश ले गया: जनता के कुछ महा दरिद्र लोग, नगर के बचे हुए लोग, शरणार्थी जो यरूशलेम से भागकर बेबीलोन के राजा की शरण में आए थे और नगर में बचे हुए कारीगर।
Hindi Bible HHBD
और जल्लादों का प्रधान नबूजरदान कंगाल लोगों में से कितनों को, और जो लोग नगर में रह गए थे, और जो लोग बाबुल के राजा के पास भाग गए थे, और जो कारीगर रह गए थे, उन सब को बंधुआ करके ले गया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
अंगरक्षकों का प्रधान नबूजरदान कंगाल लोगों में से कितनों को, और जो लोग नगर में रह गए थे, और जो लोग बेबीलोन के राजा के पास भाग गए थे, और जो कारीगर रह गए थे, उन सब को बँधुआ करके ले गया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब अंगरक्षकों के प्रधान नेबुज़रादान ने प्रजा में से कुछ गरीब लोगों को, नगर में शेष रह गए लोगों को, उन लोगों को, जो बाबेल के राजा के अधीन में हो गए थे तथा वहां शेष रह गए शिल्पियों को अपने साथ बंधुआई में ले गया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
अंगरक्षकों का प्रधान नबूजरदान कंगाल लोगों में से कितनों को, और जो लोग नगर में रह गए थे, और जो लोग बाबेल के राजा के पास भाग गए थे, और जो कारीगर रह गए थे, उन सब को बन्दी बनाकर ले गया।