Jeremiah 52:18 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur handiyo, faavaadiyo, kaainchiyo, kattoro, ghoopadano, nidan peetal ke aur sab patraen ko, jin se log seva tthal karate the, ve le gaae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
बाबुल की सेना इन चीज़ों को भी मन्दिर से ले गई: बर्तन, बेलचे, दीपक जलाने के यन्त्र, बड़े कटोरे, कड़ाहियाँ और काँसे की वे सभी चीज़ें जिनका उपयोग मन्दिर की सेवा में होता था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वे अपने साथ प्रभु-भवन के कार्यों में काम आनेवाले सब पवित्र पात्र भी ले गए: हांडियां, फावड़ियां, कैंचियां, कटोरे, धूपदान। इनके अतिरिक्‍त और भी पीतल के पात्र ले गए।
Hindi Bible HHBD
और हांड़ियों, फावड़ियों, कैंचियों, कटोरों, घूपदानों, निदान पीतल के और सब पात्रों को, जिन से लोग सेवा टहल करते थे, वे ले गए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और हाँड़ियों, फावड़ियों, कैंचियों, कटोरों, धूपदानों, और पीतल के अन्य सब पात्रों को, जिनसे लोग सेवा टहल करते थे, वे ले गए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वे याहवेह के भवन के पवित्र बर्तन, फावड़े, चिलमचियां, दीपषमक तथा सभी कांस्य बर्तन, जो मंदिर में आराधना के लिए अधीन होते थे, अपने साथ ले गए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और हाँड़ियों, फावड़ियों, कैंचियों, कटोरों, धूपदानों, और पीतल के और सब पात्रों को, जिनसे लोग सेवा टहल करते थे, वे ले गए।