Jeremiah 52:19 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur tasalo, karachho, kattoriyo, hanadiyo, deevatto, dhoopadano, aur kattoron men se jo kuchh sone ka tha, unake sone ko, aur jo kuchh chandee ka tha unakee chandee ko bhee jalladon ka pradhaan le gaya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
राजा के विशेष रक्षकों का अधिनायक इन चीजों को ले गया: चिलमची, अंगीठियाँ, बड़े कटोरे, बर्तन, दीपाधार, कड़ाहियाँ और दाखमधु के लिये काम में आने वाले पड़े प्याले। वह उन सभी चीज़ों को जो सोने और चाँदी की बनी थीं, ले गया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अंगरक्षकों का प्रधान अपने साथ इनको भी ले गया: कटोरियां, कलछियां, चिलमचियां, हांडियां, दीपाधार, धूपदान, पेयबलि के प्याले। जिन पात्रों पर चांदी और सोना मढ़ा था, वह उनका सोना-चांदी भी ले गया।
Hindi Bible HHBD
और तसलों, करछों, कटोरियों, हांड़ियों, दीवटों, धूपदानों, और कटोरों में से जो कुछ सोने का था, उनके सोने को, और जो कुछ चान्दी का था उनकी चान्दी को भी जल्लादों का प्रधान ले गया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तसलों, करछों, कटोरियों, हाँड़ियों, दीवटों, धूपदानों, और कटोरों में से जो कुछ सोने का था, उनके सोने को, और जो कुछ चाँदी का था उनकी चाँदी को भी अंगरक्षकों का प्रधान ले गया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
अंगरक्षकों का प्रधान अपने साथ शुद्ध स्वर्ण एवं चांदी के कटोरे, अग्निबर्तन, चिलमचियां, बर्तन, दीवट, तवे, पेय बलि के कटोरे भी ले गया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और तसलों, करछों, कटोरियों, हाँड़ियों, दीवटों, धूपदानों, और कटोरों में से जो कुछ सोने का था, उनके सोने को, और जो कुछ चाँदी का था उनकी चाँदी को भी अंगरक्षकों का प्रधान ले गया।