Jeremiah 52:20 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
donon khmbhe, aek hauj aur peetal ke barahon baail jo payon ke neeche the, in sab ko to sulaaiman raja ne yahova ke bhvan ke liye banavaya tha, aur in sab ka peetal taul se bahar tha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
दो स्तम्भ सागर तथा उसके नीचे के बारह काँसे के बैल तथा सरकने वाले आधार बहुत भारी थे। राजा सुलैमान ने यहोवा के मन्दिर के लिये ये चीज़ें बनायी थी। वह काँसा जिससे वे चीज़ें बनी थीं, इतना भारी था कि तौला नहीं जा सकता था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रभु के मन्‍दिर में दो स्‍तम्‍भ, एक हौज, बारह बैल जो हौज को सम्‍भाले हुए थे, और आधार-पीठिकाएं थीं जिनको राजा सुलेमान ने प्रभु के मन्‍दिर के लिए बनाया था। ये सब पीतल के थे, और इनका वजन तौल के बाहर था।
Hindi Bible HHBD
दोनों खम्भे, एक हौज और पीतल के बारहों बैल जो पायों के नीचे थे, इन सब को तो सुलैमान राजा ने यहोवा के भवन के लिये बनवाया था, और इन सब का पीतल तौल से बाहर था।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
दोनों खम्भे, एक हौज और पीतल के बारहों बैल जो पायों के नीचे थे, इन सब को तो सुलैमान राजा ने यहोवा के भवन के लिए बनवाया था, और इन सब का पीतल तौल से बाहर था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
दो स्तंभ, एक विशाल जल बर्तन, बारह कांस्य बैल, जो इस जल बर्तन के नीचे आधार के रूप में रहते थे, जो राजा शलोमोन द्वारा याहवेह के भवन में अधीन किए जाने के लिए निर्मित किए गए थे, इन सबका कांस्य अतुलनीय था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
दोनों खम्भे, एक हौज और पीतल के बारहों बैल जो पायों के नीचे थे, इन सब को तो सुलैमान राजा ने यहोवा के भवन के लिये बनवाया था, और इन सब का पीतल तौल से बाहर था।