Jeremiah 52:26 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
in sab ko jalladon ka pradhaan naboojaradan ribala men babul ke raja ke pas le gaya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अधिनायक नबूजरदान ने उन सभी अधिकारियों को लिया। वह उन्हें बाबुल के राजा के सामने लाया। बाबुल का राजा रिबला नगर में था। रिबला हमात देश में है। वहाँ उस रिबला नगर में राजा ने उन अधिकारियों को मार डालने का आदेश दिया। इस प्रकार यहूदा के लोग अपने देश से ले जाए गए।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अंगरक्षकों का नायक उन सबको जंजीरों में जकड़ कर ले गया, और उनको रिबलाह नगर में बेबीलोन के राजा के सम्‍मुख प्रस्‍तुत किया।
Hindi Bible HHBD
इन सब को जल्लादों का प्रधान नबूजरदान रिबला में बाबुल के राजा के पास ले गया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इन सब को अंगरक्षकों का प्रधान नबूजरदान रिबला में बेबीलोन के राजा के पास ले गया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
नेबुज़रादान, जो अंगरक्षकों का प्रधान था, उसने इन सभी को रिबलाह ले जाकर बाबेल के राजा के समक्ष प्रस्तुत कर दिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इन सब को अंगरक्षकों का प्रधान नबूजरदान रिबला में बाबेल के राजा के पास ले गया।