Jeremiah 52:4 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur usake rajay ke nauven varsha ke dasaven maheene ke dasaven din ko babul ke raja nabookadanessar ne apanee saree sena lekar yarooshalem par chaddhai kee, aur us ne usake pas chhavanee karake usake charon or kila banaya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अत: सिदकिय्याह के शासनकाल के नौवें वर्ष के दसवें महीने के दसवें दिन बाबुल के राजा नबूकदनेस्सर ने सेना के साथ यरूशलेम को कुच किया। नबूकदनेस्सर अपने साथ अपनी पूरी सेना लिए था। बाबुल की सेना ने यरूशलेम के बाहर डेरा डाला। इसके बाद उन्होंने नगर—प्राचीर के चारों ओर मिट्टी के टीले बनाये जिससे वे उन दीवारों पर चढ़ सकें।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अत: उसके राज्य-काल के नौवें वर्ष के दसवें महीने की दसवीं तारीख को बेबीलोन के राजा नबूकदनेस्सर ने अपनी समस्त सेना के साथ राजधानी यरूशलेम पर आक्रमण कर दिया। उसने यरूशलेम को घेर लिया, और उसके चारों ओर मोर्चाबन्दी कर दी।
Hindi Bible HHBD
और उसके राजय के नौवें वर्ष के दसवें महीने के दसवें दिन को बाबुल के राजा नबूकदनेस्सर ने अपनी सारी सेना लेकर यरूशलेम पर चढ़ाई की, और उस ने उसके पास छावनी करके उसके चारों ओर क़िला बनाया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और उसके राज्य के नौवें वर्ष के दसवें महीने के दसवें दिन को बेबीलोन के राजा नबूकदनेस्सर ने अपनी सारी सेना लेकर यरूशलेम पर चढ़ाई की, और उसने उसके पास छावनी करके उसके चारों ओर किला बनाया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब उसके शासन के नवें साल के दसवें महीने के दसवें दिन बाबेल के राजा नबूकदनेज्ज़र ने अपनी सारी सेना के साथ आकर येरूशलेम को घेर लिया, उसके आस-पास छावनी ड़ाल दी और इसके चारों ओर घेराबंदी की दीवार बना ली.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और उसके राज्य के नौवें वर्ष के दसवें महीने के दसवें दिन को बाबेल के राजा नबूकदनेस्सर ने अपनी सारी सेना लेकर यरूशलेम पर चढ़ाई की, और उसने उसके पास छावनी करके उसके चारों ओर किला बनाया।