Jeremiah 52:7 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab nagar kee shaharapanah men darar kee gai, aur donon bheeton ke beech jo faattk raja kee baree ke nikatt tha, us se sab yoda bhagakar rat hee rat nagar se nikal gaa, aur araba ka marga liya. us samay kasadee log nagar ko ghore huae the.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उस दिन बाबुल की सेना यरूशलेम में प्रवेश कर गई। यरूशलेम के सैनिक भाग गए। वे रात को नगर छोड़ भागे। वे दो दीवारों के बीच के द्वार से गए। द्वार राजा के उद्यान के पास था। यद्यपि बाबुल की सेना ने यरूशलेम नगर को घेर रखा था तो भी यरूशलेम के सैनिक भाग निकले। वे मरुभूमि की ओर भागे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
नगर की शहरपनाह में दरार की गई और वहां से सब सैनिक भागने लगे। राज-उद्यान के समीप एक द्वार था। यह द्वार शहरपनाह की दोनों दीवारों के बीच था। सिदकियाह के सैनिक इस द्वार से रात के समय नगर के बाहर निकल गए, यद्यपि कसदी सेना नगर के चारों ओर घेरा डाल कर पड़ी हुई थी। सिदकियाह और उसके सैनिक अराबाह की ओर गए।
Hindi Bible HHBD
तब नगर की शहरपनाह में दरार की गई, और दोनों भीतों के बीच जो फाटक राजा की बारी के निकट था, उस से सब योद्वा भागकर रात ही रात नगर से निकल गए, और अराबा का मार्ग लिया। (उस समय कसदी लोग नगर को घेरे हुए थे)।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब नगर की शहरपनाह में दरार की गई, और दोनों दीवारों के बीच जो फाटक राजा की बारी के निकट था, उस से सब योद्धा भागकर रात ही रात नगर से निकल गए, और अराबा का मार्ग लिया (उस समय कसदी लोग नगर को घेरे हुए थे)।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब उन्होंने शहरपनाह को तोड़ दिया और रात में सारे योद्धा दो दीवारों के बीच के द्वार से, जो राजा की वाटिका के पास था, निकल भागे. कसदी इस समय नगर को घेरे हुए थे. ये योद्धा अराबाह की दिशा में आगे बढ़ते गए,
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब नगर की शहरपनाह में दरार की गई, और दोनों दीवारों के बीच जो फाटक राजा की बारी के निकट था, उससे सब योद्धा भागकर रात ही रात नगर से निकल गए, और अराबा का मार्ग लिया। (उस समय कसदी लोग नगर को घेरे हुए थे)।