Jeremiah 6:1 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
he binyameeaniyo, yarooshalem men se apana apana saman lekar bhago! takoa men naraasinga foonko, aur bethkkerem par jhnda uncha karo kyonki uttar kee disha se anevalee vipaattai badee aur vinash lanevalee haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“बिन्यामीन के लोगों, अपनी जान लेकर भागो, यरूशलेम नगर से भाग चलो! युद्ध की तुरही तकोआ नगर में बजाओ! बेथक्केरेम नगर में खतरे का झण्डा लगाओ! ये काम करो क्योंकि उत्तर की ओर से विपत्ति आ रही है। तुम पर भयंकर विनाश आ रहा है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
ओ बिन्यामिन कुल के लोगो, यरूशलेम को छोड़कर सुरक्षित स्थानों में भाग जाओ। तकोआ नगर में चेतावनी का बिगुल बजाओ, बेत-हक्केरेम नगर में संकेत देने के लिए पताका फहराओ। क्योंकि उत्तर दिशा में संकट के बादल उमड़ रहे हैं; महाविनाश आ रहा है।
Hindi Bible HHBD
हे बिन्यामीनियो, यरूशलेम में से अपना अपना सामान लेकर भागो! तकोआ में नरसिंगा फूंको, और बेथ्क्केरेम पर झण्डा ऊंचा करो; क्योंकि उत्तर की दिशा से आनेवाली विपत्ति बड़ी और विनाश लानेवाली है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
हे बिन्यामीनियो, यरूशलेम में से अपना अपना सामान लेकर भागो! तकोआ में नरसिंगा फूँको, और बेथक्केरेम पर झण्डा ऊँचा करो; क्योंकि उत्तर की दिशा से आनेवाली विपत्ति बड़ी और विनाश लानेवाली है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“बिन्यामिन के वंशजों, अपनी सुरक्षा के लिए, येरूशलेम में से पलायन करो! तकोआ नगर में नरसिंगा नाद किया जाए! तथा बेथ-हक्केरेम में संकेत प्रसारित किया जाए! उत्तर दिशा से संकट बड़ा है, घोर विनाश.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
हे बिन्यामीनियों, यरूशलेम में से अपना-अपना सामान लेकर भागो! तकोआ में नरसिंगा फूँको, और बेथक्केरेम पर झण्डा ऊँचा करो; क्योंकि उत्तर की दिशा से आनेवाली विपत्ति बड़ी और विनाश लानेवाली है।