Jeremiah 6:11 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
is karan yahova ka kop mere man men bhr gaya he maain use rokate rokate ukata gaya hoo. bajaaron men bachchon par aur javanon kee sabha men bhee use undel de kyonaki pati apanee patnee ke sath aur adhod booddhe ke sath pakada jaaega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु मैं (यिर्मयाह) यहोवा के क्रोध से भरा हूँ। मैं इसे रोकते—रोकते थक गया हूँ। “सड़क पर खेलते बच्चों पर यहोवा का क्रोध उंडेलो। एक साथ एकत्रित युवकों पर इसे उंडेलो। पति और उसकी पत्नी दोनों पकड़े जाएंगे। बूढ़े और अति बूढ़े लोग पकड़े जाएंगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अत: मेरे क्रोध का प्‍याला भर गया है; अब मैं और सहन नहीं कर सकता। मैं यरूशलेम के गली-कूचों में बच्‍चों पर, जवानों के एकत्र होने के स्‍थानों पर अपने क्रोध को उण्‍डेल दूंगा। पति और पत्‍नी दोनों एक साथ मेरे क्रोध से भस्‍म हो जाएंगे; पकी आयु वाले और बूढ़े भी मेरे क्रोध की पकड़ में आ जाएंगे।
Hindi Bible HHBD
इस कारण यहोवा का कोप मेरे मन में भर गया हे; मैं उसे रोकते रोकते उकता गया हूँ। बाज़ारों में बच्चों पर और जवानों की सभा में भी उसे उंडेल दे; क्योंकि पति अपनी पत्नी के साथ और अधेड़ बूढ़े के साथ पकड़ा जाएगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इस कारण यहोवा का कोप मेरे मन में भर गया है; मैं उसे रोकते रोकते उकता गया हूँ। “बाजारों में बच्‍चों पर और जवानों की सभा में भी उसे उंडेल दे; क्योंकि पति अपनी पत्नी के साथ और अधेड़ बूढ़े के साथ पकड़ा जाएगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मुझमें याहवेह का कोप समाया हुआ है, इसे नियंत्रित रखना मेरे लिए मुश्किल हुआ जा रहा है. “अपना यह कोप गली के बालकों पर उंडेल दो और उन एकत्र हो रहे जवानों की सभा पर; क्योंकि पति-पत्नी दोनों ही ले जा लिए जाएंगे, प्रौढ़ तथा अत्यंत वृद्ध भी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इस कारण यहोवा का कोप मेरे मन में भर गया है; मैं उसे रोकते-रोकते थक गया हूँ। “बाजारों में बच्चों पर और जवानों की सभा में भी उसे उण्डेल दे; क्योंकि पति अपनी पत्नी के साथ और अधेड़ बूढ़े के साथ पकड़ा जाएगा।