Jeremiah 6:12 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
un logon ke ghar aur khet aur striayan sab auron ko ho jaengeen kyonki maain is desh ke rahanevalon par hath baddhaunga, yahova kee yahee vanee haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उनके घर दूसरे लोगों को दे दिए जाएंगे। उनके खेत और उनकी पत्नियाँ दूसरों को दे दी जाएंगी। मैं अपने हाथ उठाऊँगा और यहूदा देश के लोगों को दण्ड दूँगा।” यह सन्देश यहोवा का था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यरूशलेम निवासियों के मकानों, खेतों और स्‍त्रियों पर शत्रु-सेना का अधिकार हो जाएगा; क्‍योंकि मैं देश के निवासियों पर प्रहार करने के लिए अपना हाथ उठाऊंगा,’ प्रभु की यह वाणी है।
Hindi Bible HHBD
उन लोगों के घर और खेत और स्त्रियां सब औरों को हो जाएंगीं; क्योंकि मैं इस देश के रहनेवालों पर हाथ बढ़ाऊंगा, यहोवा की यही वाणी है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उन लोगों के घर और खेत और स्त्रियाँ सब दूसरों की हो जाएँगी, क्योंकि मैं इस देश के रहनेवालों पर हाथ बढ़ाऊँगा,” यहोवा की यही वाणी है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उनके आवास अपरिचितों को दे दिए जाएंगे, यहां तक कि उनकी पत्नियां एवं खेत भी, क्योंकि मैं अपना हाथ देशवासियों के विरुद्ध बढ़ाऊंगा,” यह याहवेह की वाणी है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उन लोगों के घर और खेत और स्त्रियाँ सब दूसरों की हो जाएँगीं; क्योंकि मैं इस देश के रहनेवालों पर हाथ बढ़ाऊँगा,” यहोवा की यही वाणी है।