Jeremiah 6:16 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
yahova yon bhee kahata haai, sadkon par khde hokar dekho, aur poochho ki praacheenakal ka achchha marga kaun sa haai, usee men chalo, aur tum apane apane man men chaain paoge. par unhon ne kaha, ham us par n chalenge.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोवा यह सब कहता है: “चौराहों पर खड़े होओ और देखो। पता करो कि पुरानी सड़क कहाँ थी। पता करो कि अच्छी सड़क कहाँ है, और उस सड़क पर चलो। यदि तुम ऐसा करोगे, तुम्हें आराम मिलेगा! किन्तु तुम लोगों ने कहा है, ‘हम अच्छी सड़क पर नहीं चलेंगे!’
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रभु यों कहता है, ‘मार्ग के किनारे खड़े हो, और स्‍वयं देखो। प्राचीन पथों का पता लगाओ। लोगों से पूछो कि सन्‍मार्ग कहां है। तब उस पर चलो, तभी तुम्‍हारी आत्‍मा को चैन मिलेगा। लेकिन यरूशलेम निवासी कहते हैं, “हम सन्‍मार्ग पर नहीं चलेंगे।”
Hindi Bible HHBD
यहोवा यों भी कहता है, सड़कों पर खडे होकर देखो, और पूछो कि प्राचीनकाल का अच्छा मार्ग कौन सा है, उसी में चलो, और तुम अपने अपने मन में चैन पाओगे। पर उन्हों ने कहा, हम उस पर न चलेंगे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यहोवा यों भी कहता है: “सड़कों पर खड़े होकर देखो, और पूछो कि प्राचीनकाल का अच्छा मार्ग कौन सा है, उसी में चलो, और तुम अपने अपने मन में चैन पाओगे। पर उन्होंने कहा, ‘हम उस पर न चलेंगे।’
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
याहवेह का संदेश यह है: “चौराहों पर जाकर ठहरो, वहां ठहर कर अवलोकन करो; और वहां प्राचीन काल मार्गों के विषय में ज्ञात करो, यह पूछ लो कि कौन सा है वह सर्वोत्तम मार्ग, और उसी पर चलो, तब तुम्हारे प्राण को चैन का अनुभव होगा. किंतु उन्होंने कहा, ‘हम उस पथ पर नहीं चलेंगे.’
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यहोवा यह भी कहता है, “सड़कों पर खड़े होकर देखो, और पूछो कि प्राचीनकाल का अच्छा मार्ग कौन सा है, उसी में चलो, और तुम अपने-अपने मन में चैन पाओगे। पर उन्होंने कहा, ‘हम उस पर न चलेंगे।’