Jeremiah 6:29 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
ghaunkanee jal gai, shaeesha ag men jal gaya ddhalanevale ne vyarth hee ddhala haai kyonki bure log naheen nikale gaae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
वे उस श्रमिक की तरह हैं जिसने चाँदी को शुद्ध करने की कोशिश की। उसकी धोकनी तेज चली, आग भी तेज जली, किन्तु आग से केवल रांगा निकला। यह समय की बरबादी थी जो शुद्ध चाँदी बनाने का प्रयत्न किया गया। ठीक इसी प्रकार मेरे लोगों से बुराई दूर नहीं की जा सकी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
धौंकनी जोरों से फूं-फूं करती है; सीसा आग में पिघल जाता है। पर यह शोधन-क्रिया व्‍यर्थ है; क्‍योंकि खोटापन निकाला नहीं जा सकता। इसी प्रकार समाज से बुरे लोग हटाए नहीं जा सकते।
Hindi Bible HHBD
घैंकनी जल गई, शीशा आग में जल गया; ढालनेवाले ने व्यर्थ ही ढाला है; क्योंकि बुरे लोग नहीं निकाले गए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
धौंकनी जल गई, सीसा आग में जल गया; ढालनेवाले ने व्यर्थ ही ढाला है; क्योंकि बुरे लोग नहीं निकाले गए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
धौंकनियों ने भट्टी को अत्यंत गर्म कर रखा है, अग्नि ने सीसे को भस्म कर दिया है, शुद्ध करने की प्रक्रिया व्यर्थ ही की जा रही है; जिससे बुरे लोगों को अलग नहीं किया जा सका!
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
धौंकनी जल गई, सीसा आग में जल गया; ढालनेवाले ने व्यर्थ ही ढाला है; क्योंकि बुरे लोग नहीं निकाले गए।