Jeremiah 6:9 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
senaon ka yahova yon kahata haai, israaael ke sab bache huae dakhlata kee nai ddoonddhkar tode jaaenge dakhke todnevale kee nai us lata kee daaliyon par fir apana hath laga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
सर्वशक्तिमान यहोवा जो कहता है, वह यह है: “उन इस्राएल के लोगों को इकट्ठा करो जो अपने देश में बच गए थे। उन्हें इस प्रकार इकट्ठे करो, जैसे तुम अंगूर की बेल से आखिरी अंगूर इकट्ठे करते हो। अंगूर इकट्ठे करने वाले की तरह हर एक बेल की जाँच करो।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
स्वर्गिक सेनाओं का प्रभु यों कहता है, ‘इस्राएली राष्ट्र के बचे हुए लोग ऐसे चुन-चुन कर मारे जाएंगे, जैसे अंगूर-बेल में अंगूर को ढूंढ़-ढूंढ़ कर तोड़ा जाता है! जैसे अंगूर-तोड़ने वाला अंगूर की लताओं में बार-बार अपना हाथ डालता है, वैसे ही तू, ओ यिर्मयाह, यरूशलेम में धार्मिक व्यक्ति को ढूंढ़।
Hindi Bible HHBD
सेनाओं का यहोवा यों कहता है, इस्राएल के सब बचे हुए दाखलता की नाई ढूंढ़कर तोड़े जाएंगे; दाखके तोड़नेवाले की नाई उस लता की डालियों पर फिर अपना हाथ लगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
सेनाओं का यहोवा यों कहता है: “इस्राएल के सब बचे हुए दाखलता के समान ढूँढ़कर तोड़े जाएँगे; दाख के तोड़नेवाले के समान उस लता की डालियों पर फिर अपना हाथ लगा।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यह सेनाओं के याहवेह की वाणी है: “जैसे गिरी हुई द्राक्षा भूमि पर से एकत्र की जाती है वैसे ही वे चुन-चुनकर इस्राएल के लोगों को एकत्र कर लेंगे; तब द्राक्ष तोड़नेवाले के सदृश द्राक्षलता की शाखाएं टटोल लो, कि शेष रह गई द्राक्षा को एकत्र कर सको.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
सेनाओं का यहोवा यह कहता है, “इस्राएल के सब बचे हुए दाखलता के समान ढूँढ़कर तोड़े जाएँगे; दाख के तोड़नेवाले के समान उस लता की डालियों पर फिर अपना हाथ लगा।”